
जिलेभर में चल रहा बैठकों का दौर
फोटो------22 बीटीएल 15
बैतूल। घर-घर पहुंचकर कर रहे अध्यापकों से संपर्क।
बैतूल। अध्यापक संवर्ग को नए कैडर में शामिल करने के विरोध में अध्यापकों द्वारा आगामी 24 जून को विधानसभा घेराव व 25 जून से आमरण अनशन किया जाएगा। विधानसभा घेराव को लेकर अध्यापकों द्वारा जिले भर में बैठक के माध्यम से आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जा रही है। संपर्क यात्रा के दौरान शुक्रवार अध्यापक भैंसदेही एवं भीमपुर बलॉक पहुंचे। संपर्क यात्रा नीरज गलफट, पंजाबराव गायकवाड, भीमराव लांझीवार, रवि सरनेकर के नेतृत्व में पहुंची। दोनों ही ब्लॉकों में अध्यापकों की बैठक ली गई। बैठक में अध्यापकों द्वारा अपनी प्रमुख मांग शिक्षा विभाग में संविलियन, सातवें वेतनमान का लाभ 1 जनवरी 2016 से, पेंशन की पात्रता, अनुकंपा नियुक्ति, स्थानांतरण नीति सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सभी अध्यापकों ने शासन द्वारा बार-बार अध्यापकों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। इस दौरान प्रमुख रूप से मनोहर मालवीय, कमलाकर घुमारे, विजय पटैया, श्रीराम भुस्कुटे, गिरीश मालवीय, नीलम धुर्वे, रीता घिडोडे, महादेव यादव, प्रताप पुवारे, शंकर उमाले, सुखदेव यादव, पुनाराम मोहबे, विजय देशमुख, कमलेश धोटे, मनोज कुशवाह, सुखदेव धोटे, सुरेश सेठी, बुरूहाद्दीन काजी, नामदेव कुबडे, भारत सेमडे, सुनील बोडखे, बुधाराव सेलुकर, शंकर उईके मौजूद थे।