• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ayodhya Ram Temple: श्रीराम मंदिर बनने तक अविवाहित रहने का लिया था संकल्प, भोजपाली बाबा को मिला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण

Ayodhya Ram Temple: बैतूल जिले के मिलानपुर गांव के भैरव नाथ मंदिर में पुजारी हैं भोजपाली बाबा। 21 वर्ष की उम्र में कारसेवक के रूप में अयोध्या गए भोजपा...और पढ़ें

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Thu, 21 Dec 2023 10:32:59 AM (IST)Updated Date: Thu, 21 Dec 2023 12:49:11 PM (IST)
Ayodhya Ram Temple: श्रीराम मंदिर बनने तक अविवाहित रहने का लिया था संकल्प, भोजपाली बाबा को मिला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण
भोजपाली बाबा को आमंत्रण पत्र सौंपते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता।

HighLights

  1. राम मंदिर निर्माण के संकल्प के कारण बाबा ने घर-परिवार भी छोड़ दिया।
  2. 31 साल बाद उनका संकल्प पूरा होने जा रहा है।
  3. उन्होंने एलएलबी और दर्शनशास्त्र से एमए की पढ़ाई करने के बाद वर्ष 2004 तक वकालत भी की।

Ayodhya Ram Temple: बैतूल, नवदुनिया प्रतिनिधि। भगवान श्री राम का मंदिर जब तक नही बनेगा, तब तक विवाह ना करने का संकल्प लेने वाले बैतूल के भोजपाली बाबा उर्फ रविन्द्र गुप्ता को प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया है। 'शिला की जगह लगा दे प्राण, बिठा दे वहां राम भगवान। सजग हो रघुवर की संतान, ठाट से कर मंदिर निर्माण।' इसी क्षण के लिए इंतजार कर रहे भोजपाली बाबा को विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा मिलानपुर ग्राम पहुंचकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु अयोध्या से आया आमंत्रण पत्र सौंपा गया।

naidunia_image

कारसेवक के रूप में गए थे अयोध्या

वर्ष 1992 में 21 वर्ष की उम्र में कारसेवा के लिए अयोध्या पहुंचे भोजपाली बाबा ने संकल्प ले लिया था कि जब तक रामलला का भव्य मंदिर नहीं बनेगा, तब तक वे विवाह नही करेंगे। 52 वर्ष की उम्र पूरी होने पर उनका संकल्प पूरा हो रहा है।


31 साल बाद पूरा हो रहा संकल्प

बाबा ने चर्चा के दौरान कहा कि यह करोड़ों सनातनियों का सपना था कि उनके रामलला भव्य मंदिर में विराजें। कार सेवा करने जब अयोध्या गए तभी आरएसएस से जुड़ाव हो गया था। अपने संकल्प के कारण वे घर छोड़कर बैतूल जिले के मिलानपुर गांव के भैरव नाथ मंदिर में आ गए थे। उन्हें खुशी है कि 31 वर्ष बाद उनका संकल्प पूरा होने जा रहा है। इस अवसर का साक्षी बनने का मौका भी प्रभु श्री राम की कृपा से मिल रहा है।

वकील भी रहे हैं बाबा

भोजपाली बाबा ने बताया कि एलएलबी और दर्शनशास्त्र से एमए की पढ़ाई करने के बाद वर्ष 2004 तक वकालत भी की। इसके बाद घर छोड़ दिया।

लोगों में उत्साह

बजरंग दल गौरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे ने कहा कि इस भव्य कार्यक्रम को लेकर जिले के लोगों में काफी उत्साह है। हमारे लिए यह बड़े गर्व की बात है कि हमारे जिले के संत को अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा गया है।