
कालीदास चौरासे
सारणी (बैतूल)। नगर में एक और किशोरी की बुधवार को संदिग्ध बुखार से मौत हो गई। पिछले पंद्रह दिनों के भीतर बुखार से यह चौथी मौत है। बुखार डेंगू बताया जा रहा है लेकिन सरकारी अफसर डेंगू की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
सारणी के वार्ड नंबर 12 शांति नगर में 13 साल की सुमन घोड़े पुत्री सेवकराम दो-तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी। उसने बुधवार की सुबह एक प्रायवेट क्लीनिक ले जाया गया जहां उसकी हालत देखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी रेफर कर दिया गया। सुमन ने घोड़ाडोंगरी पहुंचने के पहले ही दम तोड़ दिया।
गौरतलब है कि 28 सितंबर से लेकर आज तक सारणी में चार लोग बुखार से मर चुके हैं लेकिन सरकारी अमला इसको लेकर सतर्क नहीं है। डेंगू की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। आज सुमन की मौत के बाद मलेरिया दल व स्वास्थ्य विभाग की टीम वार्ड 13 पहुंची है।