• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमला में रेलवे लगाएगा सौर उर्जा प्लांट, बैतूल में ऑटोमेटिक टिकिट वेंडिंग मशीन

सांसद के कई प्रस्तावों पर रेलवे ने दी सहमति, मुंबई जोन की त्रैमासिक बैठक में सांसद ने रखे कई सुझाव 20बीटीएल 10 बैतूल। रेलवे की बैठक में हिस्सा लेते सा...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 21 Aug 2020 04:13:18 AM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2020 04:13:18 AM (IST)
आमला में रेलवे लगाएगा सौर उर्जा प्लांट, बैतूल में ऑटोमेटिक टिकिट वेंडिंग मशीन

सांसद के कई प्रस्तावों पर रेलवे ने दी सहमति, मुंबई जोन की त्रैमासिक बैठक में सांसद ने रखे कई सुझाव

20बीटीएल 10

बैतूल। रेलवे की बैठक में हिस्सा लेते सांसद दुर्गादास उईके।

बैतूल। नवदुनिया न्यूज

सांसद दुर्गादास उइके द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार हेतु रखे गए कई प्रस्तावों पर रेलवे ने सहमति दी है। गुरुवार को रेल जोन मुंबई के तहत आने वाले संसदीय क्षेत्रों के सांसदों की बैठक में बैतूल-हरदा-हरसूद सांसद दुर्गादास उईके द्वारा रखे गए विभिन्ना प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई है। कोरोना महामारी के चलते आयोजित डिजिटल बैठक में रेलवे जोन के अधिकारियों की ओर से सांसद श्री उइके को उनके कई प्रस्ताव मंजूर होने की जानकारी दी गई। सांसद श्री उइके द्वारा रखे गए प्रस्तावों के क्रम में आमला में लोको शेड की खाली पड़ी 42.30 एकड़ भूमि पर सौर उर्जा प्लांट लगाने का प्रस्ताव पूर्व में दिया गया था जिसके संबंध में रेलवे अधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया कि उक्त प्रस्ताव रेलवे बोर्ड भेजा गया हैं, जहां सोलर प्लांट की स्थापना हेतु रेलवे एनर्जी मैनेजमेंट कंपनी (आरईएमसीएल) द्वारा निविदा एवं बिजली क्रय अनुबंध की प्रक्रिया की जा रही है। आरईएमसीएल द्वारा 28 अगस्त को उक्त निविदाएं खोली जाएगी। इसी स्थान पर सांसद श्री उइके द्वारा रेल नीर प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा गया था जिस पर रेलवे द्वारा भविष्य के परिदृश्य में आवश्यकता होने पर विचार करने का भरोसा दिलाया है। इसी प्रकार सांसद श्री उइके ने बैतूल स्टेशन के रामनगर छोर की लगभग 30 हजार की आबादी को सुविधा देने के लिए रामनगर छोर पर ऑटोमेटिक टिकिट वेंडिंग मशीन (एटीव्हीएम) लगाने का प्रस्ताव दिया था जिस पर रेलवे द्वारा सहमति दी गई है। उन्होंने बैतूल रेलवे स्टेशन स्थित माल गोदाम को बैतूल शहर की घनी आबादी और सघन यातायात का हवाला देते हुए मरामझिरी शिफ्ट करने की मांग भी की थी जिस पर रेलवे ने अध्ययन कर विचार करने का आश्वासन दिया है। सांसद द्वारा रखे गए प्रस्ताव बैतूल, मुलताई, आमला, घोड़ाडोंगरी में स्टेशन परिसर में पशुओं का प्रवेश रोकने हेतु केटल गार्ड (कैचर) लगाने का प्रस्ताव रखा गया था जिस पर रेलवे ने मंजूरी देते हुए उक्त सभी स्टेशनों के दोनो छोर पर केटल गार्ड (कैचर) लगाने का कार्य अक्टूबर तक पूर्ण कर लेने की टाईम लिमिट भी तय की है। इसी प्रकार आमला रेलवे कॉलोनी के पार्क का रखरखाव करने या नगरपालिका के हेंडओवर करने के प्रस्ताव पर रेलवे ने लॉकडाउन की परिस्थितियों के कारण पिछले कुछ समय से रखरखाव ना होने के बारे में जानकारी देते हुए शीघ्र ही इस पर ध्यान देने का आश्वन दिया है।

कई ट्रेनों के स्टॉपेज की भी रखी मांग-

रेलवे जोन के अधिकारियों के साथ आयोजित सांसदों की त्‌रेमासिक बैठक में सांसद दुर्गादास उइके द्वारा अपने क्षेत्र के विभिन्ना रेलवे स्टेशनों पर कई यात्री ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग भी रेलवे के समक्ष रखी गई। प्रमुख रूप से अमरावती-मुंबई एक्सप्रेस को बैतूल-आमला स्टेशन से चलाने, आमला स्टेशन पर सिंकदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस एवं संघमित्रा एक्सप्रेस के स्टॉपेज, घोड़ाडोंगरी स्टेशन पर अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस एवं जयपुर-चेन्नाई एक्सप्रेस (ग्रुप) सहित अन्य ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग रखी गई है।


फ्लॉयओवर के प्रस्तावों भी रखे-

सांसद श्री उइके द्वारा बैठक में मुलताई में मुलताई-खेड़लीबाजार मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग पर, घोड़ाडोंगरी में घोड़ाडोंगरी-सारणी मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी बनाने के प्रस्ताव भी रेलवे अधिकारियों के समक्ष रखे जिस पर बताया गया कि उक्त दोनों स्थानों पर राज्य सरकार के साथ साझा लागते के आधार पर आरओबी बनाने के कार्य प्रस्तावित हैं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी सहित कई सांसद हुए शामिल

गुरुवार दोपहर आयोजित इस बैठक में समिति के अध्यक्ष-सांसद डॉ. विकास महात्मे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडक़री, बैतूल सांसल दुर्गादास उइके, वर्धा सांसद रामदास ताड़स, रामटेक सांसद कृपाल बालाजी टुमाने, चंद्रपुर सांसद सुरेश धानोरकर, अमरावती सांसद नवनीत रवि राणा सहित सेंट्रल रेलवे मुंबई के महाप्रबंधक संजीव मित्तल, प्रिसिंपल चीफ ऑपरेशन मैनेजर डीके सिंह, प्रिसिंपल चीफ कमर्शियल मैनेजर मंजीत सिंह, प्रिसिंपल चीफ इंजिनियर अश्वनी सक्सेना, सीएओ (कंस्ट्रक्शन) मनोज शर्मा एवं नागपुर डीआरएम सोमेश कुमार आदि शामिल रहे।