• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड में ग्वालियर जाने निकले वृद्ध की जेब से 32 हजार रुपये पार, सत्कार होटल के पास बाइक सवार संदिग्धों पर चोरी का आरोप

भिंड क्राइम समाचार: घटना के बाद वृद्ध ने सिटी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल...और पढ़ें

By Manoj ShrivastavaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 03:58:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 03:59:15 PM (IST)
भिंड में ग्वालियर जाने निकले वृद्ध की जेब से 32 हजार रुपये पार, सत्कार होटल के पास बाइक सवार संदिग्धों पर चोरी का आरोप
सिटी कोतवाली में रुपये निकलने की जानकारी देते पीड़ित प्रभाषचंद्र जैन। नईदुनिया

HighLights

  1. नवरात्र की खरीदारी करने ग्वालियर जा रहे थे वृद्ध
  2. ई-रिक्शा का इंतजार करते समय जेब से निकाले रुपये
  3. पुलिस ने शुरू की जांच, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सत्कार होटल के पास ग्वालियर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे एक वृद्ध की जेब से 32 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। वृद्ध का आरोप है कि बाइक पर आए दो लोगों ने उनके पास बाइक लगाई और इसी दौरान उनकी पैंट की जेब में रखे रुपये निकाल लिए।

घटना के बाद वृद्ध ने सिटी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

नवरात्र की दुकान के लिए सामान लेने जा रहे थे

जानकारी के अनुसार, 72 वर्षीय प्रभास चंद्र जैन पुत्र मुन्नीलाल जैन किला रोड पर नरसिंहराव दीक्षित की कोठी के सामने रहते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे वह घर से ग्वालियर जाने के लिए निकले थे। वृद्ध के अनुसार नवरात्र के दौरान दुकान की तैयारी के लिए उन्हें ग्वालियर से सामान खरीदना था। इसी वजह से वह अपने पास 32 हजार रुपये रखकर निकले थे।


वह सत्कार होटल के पास ई-रिक्शा में बैठने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो लोग उनके पास आए।

वृद्ध का कहना है कि बाइक सवारों के पास आने के बाद जब उन्होंने अपनी पैंट की जेब में हाथ डालकर देखा तो रुपये गायब मिले। इसके बाद उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन रुपये नहीं मिले।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया

घटना की जानकारी मिलने पर वृद्ध सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने उनका आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू की है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।

वृद्ध ने जेब से 32 हजार रुपये चोरी होने की शिकायत दी है। मामले में आवेदन लेकर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कराए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अमित सिंह सिकरवार, इंचार्ज थाना प्रभारी सिटी कोतवाली