भिंड जिला अस्पताल के गेट के पास सड़क पर महिला की डिलीवरी, अल्ट्रासाउंड कराने आई थी गर्भवती; जच्चा-बच्चा स्वस्थ
भिंड समाचार: जिला अस्पताल के मुख्य गेट से करीब 20 कदम की दूरी पर पहुंचते ही सोनम शाक्य की प्रसव पीड़ा तेज हो गई और वहीं उसने बच्ची को जन्म दे दिया। मह...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 03:56:21 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 03:56:55 PM (IST)
जिला अस्पताल के मेन गेट से कुछ दूर महिला ने एक स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया। नईदुनियाHighLights
- अस्पताल पहुंचने से पहले हुई डिलीवरी
- महिला कर्मचारी की सतर्कता से बची जान
- चिकित्सकीय जांच के बाद दोनों पूरी तरह स्वस्थ
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। जिला अस्पताल परिसर के बाहर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब अल्ट्रासाउंड कराने आई एक गर्भवती महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला अस्पताल के मुख्य गेट से करीब 20 कदम पहले ही सड़क पर प्रसव हो गया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। ड्यूटी पर जा रही एक महिला कर्मचारी ने तत्काल नवजात और प्रसूता को संभाला और दोनों को डिलीवरी रूम तक पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए हैं।
महिला आई थी अल्ट्रासाउंड कराने हो गया प्रसव
जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय सोनम पत्नी सुभाष शाक्य निवासी सकराया, थाना फूफ सोमवार को अपनी सास सुनीता शाक्य के साथ भिंड आई थी। सोनम को गुलाब नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड कराना था। यहां नंबर लगने के बाद वह जांच के लिए इंतजार कर रही थी। इसी दौरान अचानक सोनम को तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर सास सुनीता उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची।
महिला ने बच्ची को दिया जन्म
अस्पताल के मुख्य गेट से करीब 20 कदम की दूरी पर पहुंचते ही सोनम की प्रसव पीड़ा तेज हो गई और वहीं उसने बच्ची को जन्म दे दिया। अचानक हुए प्रसव के कारण मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान ड्यूटी पर जा रही महिला कर्मचारी बिट्टी देवी की नजर महिला पर पड़ी। उन्होंने तत्काल मदद करते हुए सोनम और नवजात को संभाला और दोनों को जिला अस्पताल के डिलीवरी रूम में पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए।
तीसरी संतान है सोनम की
स्वजनों के अनुसार सोनम की यह तीसरी डिलीवरी है। उसके पहले एक चार वर्षीय बेटा सरस और तीन वर्षीय बेटी प्रियांशी है। तीसरी संतान के रूप में सोमवार को बेटी का जन्म हुआ है। प्रसव के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे। अस्पताल के गेट से कुछ दूरी पर ही प्रसव हो गया। ड्यूटी पर जा रही कर्मचारी ने महिला और नवजात को तत्काल डिलीवरी रूम में पहुंचाया। चिकित्सकीय जांच के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। - आरके मिश्र, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल भिंड