• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड में दिल दहला देने वाला खुलासा: मां ने प्रेमी संग मिलकर की 6 साल की मासूम बेटी की हत्या; डायटम टेस्ट से खुला कुएं में शव फेंकने का राज

Bhind News: पुलिस ने बच्ची की मां ज्योति दौहरे और उसके कथित प्रेमी रामशंकर उर्फ पलू शर्मा के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। द...और पढ़ें

By Manoj ShrivastavaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 12:20:29 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 12:21:01 PM (IST)
भिंड में दिल दहला देने वाला खुलासा: मां ने प्रेमी संग मिलकर की 6 साल की मासूम बेटी की हत्या; डायटम टेस्ट से खुला कुएं में शव फेंकने का राज

HighLights

  1. पानी में डूबने से नहीं, पहले हुई थी हत्या
  2. पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी थी महिला
  3. हत्या और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। लहार थाना क्षेत्र के ग्राम मेहरा बुजुर्ग में जून माह में कुएं से मिले 6 वर्षीय बच्ची के शव के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। डायटम टेस्ट रिपोर्ट और मर्ग जांच के आधार पर पुलिस ने निष्कर्ष निकाला है कि बच्ची की मौत पानी में डूबने से नहीं हुई, बल्कि उसकी हत्या कर शव को साक्ष्य छिपाने की नीयत से कुएं में फेंका गया था।

पुलिस ने बच्ची की मां ज्योति दौहरे और उसके कथित प्रेमी रामशंकर उर्फ पलू शर्मा के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं।

सड़ा-गला शव मिला था बच्ची का

पुलिस के अनुसार 15 जून 2026 को ग्राम मेहरा बुजुर्ग के मोहन दौहरे के कुएं में एक अज्ञात बच्ची का सड़ा-गला शव मिला था। शव कई दिन पुराना होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षित दफना दिया गया और पहचान के लिए कपड़ों व फोटो को इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित किया गया।


पिता ने कपड़ों के आधार पर बेटी की शिनाख्त की

अगले दिन फूफ के पोखर ज्ञानपुरा निवासी धर्म सिंह दौहरे ने शव के कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान अपनी छह वर्षीय पुत्री श्रृष्टि के रूप में की। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ज्योति 16 मई को बेटी को साथ लेकर घर से चली गई थी। परिजनों ने ग्राम मेहरा बुजुर्ग निवासी रामशंकर उर्फ पलू शर्मा पुत्र विद्यारा शर्मा पर दोनों को अपने साथ ले जाने का संदेह जताया। जांच के दौरान पुलिस ने स्वजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।

पीएम के बाद हुआ डायटम, डीएनए टेस्ट

ग्रामीणों ने बताया कि घटना से पहले पलू शर्मा, ज्योति और एक छोटी बच्ची को साथ देखा गया था। इसके बाद तीनों गांव से गायब हो गए। पोस्टमार्टम में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया, इसलिए डायटम टेस्ट और डीएनए जांच कराई गई। डायटम टेस्ट रिपोर्ट में बच्ची की हड्डी में डायटम नहीं पाए गए, जबकि कुएं के पानी में डायटम मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि इससे स्पष्ट होता है कि बच्ची की मौत कुएं में गिरने या डूबने से नहीं हुई, बल्कि पहले उसकी हत्या की गई और बाद में शव कुएं में फेंका गया।

डायटम टेस्ट रिपोर्ट और मर्ग जांच के आधार पर प्रथम दृष्टया हत्या कर शव कुएं में फेंकने के तथ्य सामने आए हैं। रामशंकर उर्फ पलू शर्मा और ज्योति दौहरे के खिलाफ धारा 103(1), 238 एवं 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। - शिवसिंह यादव, डीएसपी व थाना प्रभारी लहार ।