• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

मालनपुर से पुणे जा रहा 19 लाख का माल भरा ट्रक गायब, फैक्ट्री प्रबंधन की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

फैक्ट्री प्रबंधन ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से कैंटर वाहन बुलवाकर उसमें 9,339 किलोग्राम पीई पैकेजिंग फिल्म लोड कराई थी।

By Manoj ShrivastavaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 09:29:35 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 09:36:08 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मालनपुर से पुणे जा रहा 19 लाख का माल भरा ट्रक गायब, फैक्ट्री प्रबंधन की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

HighLights

  1. 2 नवंबर को रवाना हुआ था ट्रक
  2. ड्राइवर का मोबाइल नंबर मिला बंद
  3. पुलिस ने शुरू की वाहन की तलाश

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री से पुणे भेजने के लिए लोड कराया गया करीब 19 लाख रुपये कीमत का माल रास्ते से गायब हो गया। फैक्ट्री प्रबंधन ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से कैंटर वाहन बुलवाकर उसमें 9,339 किलोग्राम पीई पैकेजिंग फिल्म लोड कराई थी।

2 नवंबर को पुणे के लिए रवाना हुआ ट्रक

वाहन 2 नवंबर की शाम पुणे के लिए रवाना हुआ, लेकिन चार दिन बाद भी माल गंतव्य तक नहीं पहुंचा। वाहन चालक का मोबाइल नंबर बंद मिलने पर फैक्ट्री प्रबंधन ने वाहन चालक पर माल खुर्द-बुर्द करने का संदेह जताते हुए मालनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


माल भेजन के लिए न्यू सिंह ट्रांसपोर्ट से किया संपर्क

पुलिस के अनुसार न्यू खेड़ापति कॉलोनी ग्वालियर निवासी 82 वर्षीय महेंद्र गुप्ता मालनपुर स्थित सीजन रोटो ग्रेव्योर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रबंध संचालक हैं। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर को पुणे की द सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी में माल भेजना था। इसके लिए न्यू सिंह ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक विश्वनाथ सिंह भदौरिया से संपर्क किया था। उनके माध्यम से कैंटर वाहन क्रमांक यूपी 30 ईटी 8650 फैक्ट्री पहुंचा। यहां मजदूरों ने 9,339 किलो पैकेजिंग फिल्म लोड की, जिसकी कीमत 18 लाख 99 हजार 729 रुपये थी।

ट्रांसपोर्ट संचालक से संपर्क किया तो ड्राइवर को मिला मोबाइल बंद

वाहन ड्राइवर को इनवाइस क्रमांक 219 और बिल्टी क्रमांक 4103 देकर 2 नवंबर की शाम करीब 7.30 बजे रवाना किया गया। 6 नवंबर को माल नहीं पहुंचने पर ट्रांसपोर्ट संचालक से संपर्क किया तो चालक का मोबाइल नंबर बंद मिला। वहीं शिकायत में प्रबंध संचालक ने बताया कि माल लोड कराते समय वाहन और चालक के दस्तावेज नहीं लिए गए थे। बिल्टी पर चालक के अंगूठे का निशान लिया गया था। अब वाहन और माल दोनों का पता नहीं चल रहा है।

कंपनी प्रबंधन की शिकायत पर वाहन से भेजे गए माल के गायब होने के मामले में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना कर वाहन और माल का पता लगाया जा रहा है। - प्रदीप सोनी, टीआई थाना मालनपुर।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।