• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

ई-रिक्शा में बैठी महिला के गले से झपटा 1.50 लाख का मंगलसूत्र, लोगों ने दौड़ाकर एक संदिग्ध महिला को दबोचा

मंगलसूत्र करीब छह ग्राम का था, जिसमें 8 सोने के मोती लगे थे। घटना के बाद तीन मोती गायब होने की बात सामने आई है। पुलिस पकड़ी गई महिला से पूछताछ कर रही ...और पढ़ें

By Manoj ShrivastavaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 05:03:10 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 05:05:00 PM (IST)
ई-रिक्शा में बैठी महिला के गले से झपटा 1.50 लाख का मंगलसूत्र, लोगों ने दौड़ाकर एक संदिग्ध महिला को दबोचा

HighLights

  1. भिंड के इटावा रोड स्थित 17 बटालियन गेट के पास वारदात
  2. इंदिरा गांधी चौराहे से सवारी बनकर ई-रिक्शा में सवार हुई थीं चोर महिलाएं
  3. सिटी कोतवाली पुलिस के हवाले की गई आरोपी महिला, अन्य साथियों की तलाश जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। शहर के 17 बटालियन क्षेत्र में सोमवार दोपहर ई-रिक्शा में सवार महिला के गले से मंगलसूत्र झपटने का मामला सामने आया है। महिला अपनी जेठानी और देवरानी के साथ ई-रिक्शा में बैठकर फूफ के जाजेका पूरा में मोरछठ के कार्यक्रम में जा रही थी। इसी दौरान तीन महिलाएं इंदिरा गांधी चौराहे से ई-रिक्शा में सवार हुईं। 17 बटालियन गेट के पास मौका पाकर एक महिला ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र तोड़ लिया और भागने लगी।

शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पीछा कर एक संदिग्ध महिला को पकड़ लिया। बाद में उसे सिटी कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया।

naidunia_image

भिंड के सिटी कोतवाली में घटना की जानकारी देती पीड़ित महिला। नईदुनिया

महिला जेठानी-देवरानी के साथ ई-रिक्शा में बैठी थी

जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय बॉबी पत्नी भूप सिंह जाटव निवासी मातादीन का पुरा थाना देहात अपनी जेठानी शिवानी और देवरानी बसंती तथा बच्चों के साथ ई-रिक्शा में बैठी थी। इसी दौरान इंदिरा गांधी चौराहे से तीन महिलाएं भी ई-रिक्शा में बैठ गईं।


रास्ते में महिलाओं ने चालक से कहा कि वे बच्चों की दवा लेने जा रही हैं और बाद में वापस लौटना है। 17 बटालियन गेट के पास तीनों में से एक महिला ने बाबी के गले से मंगलसूत्र झपटा और लेकर भागने लगी। बॉबी ने शोर मचाते हुए आसपास के लोगों से मदद मांगी। लोगों ने पीछा कर एक महिला को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ ले गई।

बताया गया है कि मंगलसूत्र करीब छह ग्राम का था, जिसमें आठ सोने के मोती लगे थे। घटना के बाद तीन मोती गायब होने की बात सामने आई है। महिला ने मंगलसूत्र की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई है। पुलिस पकड़ी गई महिला से पूछताछ कर रही है और उसके साथ आई अन्य महिलाओं की तलाश की जा रही है।

ई-रिक्शा में महिला के मंगलसूत्र झपटने की सूचना मिली है। एक संदिग्ध महिला को पकड़कर थाने लाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल अन्य महिलाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। - केश शाक्य, टीआई सिटी कोतवाली