भिंड में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
Publish Date: Thu, 26 Nov 2026 10:26:11 AM (IST)Updated Date: Thu, 26 Nov 2026 10:33:30 AM (IST)
हादसे में जान गंवाने वाले हरिओम।HighLights
- बंजारे के पुरा के पास हुआ भीषण सड़क हादसा
- कार्यक्रम में शामिल होने घर से निकला था हरिओम
- अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी गोहद पुलिस
नईदुनिया प्रतिनिधि, गोहद/ भिंड। गोहद से गुजरने वाले हाईवे क्रमांक 719 पर बंजारे के पुरा के पास बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
बंजारे के पुरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने हरिओम की बाइक में मारी टक्कर
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय हरिओम पुत्र बुद्ध त्रिपाठी निवासी गीगरखी बुधवार रात करीब 10 बजे बाइक क्रमांक एमपी 30 जेड 67793 से किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान बंजारे के पुरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि हरिओम की चार साल पहले शादी हुई थी और उसकी तीन साल की एक बेटी है। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।