• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Air Force Plan Crash in Bhind: Air Force Plan Crash in Bhind: वायुसेना का लड़ाकू विमान मिराज भिंड में क्रैश, पायलट के पैराशूट से कूदने का वीडियो वायरल

नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हादसा। भिंड जिले के मनका बाग गांव में गिरा विमान।सीमावर्ती यूपी के इटावा जिले में गिरे विमान के फ्यूल टैंक

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 21 Oct 2021 10:50:25 AM (IST)Updated Date: Thu, 21 Oct 2021 06:39:55 PM (IST)
Air Force Plan Crash in Bhind: Air Force Plan Crash in Bhind:  वायुसेना का लड़ाकू विमान मिराज भिंड में क्रैश, पायलट के पैराशूट से कूदने का वीडियो वायरल

Air Force Plan Crash in Bhind: भिंड (नईदुनिया प्रतिनिधि)। प्रशिक्षण उड़ान भर रहा वायुसेना का विमान मिराज-2000 विमान गुरुवार को क्रैश हो गया। हादसा मध्य प्रदेश के भिंड जिले के देहात थाना अंतर्गत मनका बाग गांव में सुबह करीब नौ बजे हुआ। विमान क्रैश होने से पहले हवा में कई हिस्सों में बिखर गया था। उसका मलबा घटनास्थल के नजदीक मध्य प्रदेश की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के रघापुरा गांव में भी गिरा है। विमान को फ्लाइट लेफ्टिनेंट पायलट अभिलाष उड़ा रहे थे।

तकनीकी खराबी आने से उनका संपर्क वायुसेना कंट्रोल रूम से कट गया तो उन्होंने विमान का रुख आबादी क्षेत्र से दूर बीहड़ की ओर किया और पैराशूट के साथ नीचे कूद गए। पायलट को वायुसेना के हेलीकाप्टर से ग्वालियर ले जाया गया। वायुसेना ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। ।


बताया जाता है कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट पायलट अभिलाष गुरुवार को वायुसेना के केंद्रीय प्रशिक्षण क्षेत्र में मिराज विमान लेकर नियमित उड़ान भर रहे थे। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा के करीब देहात थाना क्षेत्र के ऊपर अचानक से मिराज में तकनीकी खराबी आ गई। विमान आग के गोले की शक्ल में मनका बाग गांव निवासी 80 वर्षीय गुलजारी लाल बघेल के खेत में क्रेश हुआ। पायलट मिराज क्रेश होने के स्थान से दो खेत दूर खेत में उतरे। हादसे की जानकारी लगते ही एसपी मनोज कुमार सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

इनका कहना है

देहात थाना क्षेत्र के मनका बाग में खेत में वायुसेना का विमान क्रेश हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पर्याप्त पुलिस बल को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस और वायुसेना की मदद से पायलट को सुरक्षित हेलिकाप्टर से इलाज के लिए भिजवाया गया है।

मनोज कुमार सिंह, एसपी, भिंड

मिसाइलनुमा डिजाइन के फ्यूल टैंक मिले

मनका बाग में घटनास्थल के समीप सरसों के खेत में दो मिसाइलनुमा टैंक मिले हैं। स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों को इनसे दूर करवा दिया था। पहले इसे मिसाइल या डमी समझा जा रहा था, लेकिन बाद में वायुसेना की ओर से अधिकारिक तौर पर बताया गया कि यह विमान के ईंधन का टेंक है। एयरक्राफ्ट रूटीन ट्रेनिंग उड़ान पर था, इसलिए उसमें कोई बम या मिसाइल लोड नहीं की गई थी। इटावा एसएसपी डा. बृजेश कुमार सिंह ने बताया विमान के कुछ हिस्से सहसों थाना क्षेत्र के ग्राम रघापुरा में गिरे हैं। वायु सेना की आगरा कमान को जानकारी दी गई है।

पहले भी हो चुके हादसे : ग्वालियर एयरफोर्स के विमान पहले भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। कुछ घटनाओं में पायलट की मौत भी हो चुकी है।