• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

रेत कारोबारी से निवेशक बना नीतेश तोमर, भिंड में 40 दिन में पैसा डबल का झांसा; अरोराएक्स पर बड़ा खुलासा

भिंड में 40 दिन में रकम दोगुनी करने का लालच देकर निवेश कराने वाली अरोराएक्स कंपनी पर पुलिस की जांच तेज हो गई है।

By Shivam PandeyEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 05:24:51 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 05:38:20 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रेत कारोबारी से निवेशक बना नीतेश तोमर, भिंड में 40 दिन में पैसा डबल का झांसा; अरोराएक्स पर बड़ा खुलासा
भिंड में अरोराएक्स ठगी की जांच तेज ( AI Generated Image)

HighLights

  1. अरोराएक्स लेनदेन वाले बैंक खातों की जांच शुरू
  2. मुख्य आरोपित नीतेश तोमर अभी पुलिस से दूर
  3. संतों और नेताओं से कराया कार्यालय का उद्घाटन

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। 40 दिन में रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से निवेश कराने वाली अरोराएक्स कंपनी के मामले में पुलिस की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। पुलिस अभी तक मुख्य आरोपितों तक नहीं पहुंच पाई है, लेकिन अब उन सभी बैंक खातों की जांच शुरू कर दी गई है, जिनमें अरोराएक्स के जरिए लेनदेन हुआ है। इसके लिए खातों की लंबी लिस्ट तैयार की गई है। साथ ही हाल के दिनों में नई कार और संपत्तियां खरीदने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी पुलिस नजर रख रही है।

रेत कारोबारी से बना निवेश एजेंट

अरोराएक्स में निवेश कराने वाला नीतेश तोमर पिथनपुरा इलाके का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह पहले ट्रैक्टरों से रेत परिवहन का काम करता था और रोजाना एक से दो हजार रुपये कमाता था। इसके बाद वह दिल्ली के कुछ लोगों के संपर्क में आया और फिर इस प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश कराना शुरू कर दिया।


इंटरनेट मीडिया पर आकर्षक वीडियो बनवाकर लोगों को निवेश के लिए उकसाया गया। नए निवेशक जोड़ने पर अलग से मुनाफा देने का लालच भी दिया जाता था। सामने आया है कि नीतेश ने अरोरा एलएलपी के नाम से फर्म का रजिस्ट्रेशन भी कराया है।

संतों और नेताओं को बुलाकर बढ़ाया भरोसा

कंपनी का नेटवर्क बढ़ाने के लिए पूरे जिले में जगह-जगह कार्यालय खोले गए। इन कार्यालयों के उद्घाटन और सेमिनार में संतों, राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों और समाजसेवियों को अतिथि के तौर पर बुलाया जाता था। संतों से कार्यालयों का उद्घाटन करवाया गया। इससे लोगों के बीच कंपनी की विश्वसनीयता बढ़ाने की कोशिश की गई। इस तरह लोगों का भरोसा जीतकर निवेश कराया जाता था।

शिकायतें बढ़ीं, जांच तेज

अरोराएक्स से जुड़ी शिकायतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पुलिस को कई आवेदन मिले हैं। अब पुलिस आवेदनों और बैंक खातों की जांच कर आगे की कार्रवाई की तैयारी में है। लेनदेन वाले खातों और हाल में संपत्ति खरीदने वालों की जांच से इस पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।

आरोपितों के खिलाफ पहले केस दर्ज किया जा चुका है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं जिन बैंक खातों में लेनदेन हुआ उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

-अनीता गुर्जर, TI, सिटी कोतवाली भिंड

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।