• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड के फूफ में किराए के कमरे में मिला बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव, जांच शुरू

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 11:27:11 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 11:28:04 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भिंड के फूफ में किराए के कमरे में मिला बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव, जांच शुरू

HighLights

  1. फूफ कस्बे में किराए के कमरे में मिला शव
  2. एक सप्ताह पुराना होने की जताई जा रही आशंका
  3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलेगा राज

नईदुनिया न्यू,फूफ/ भिंड। फूफ कस्बे में चंबल ग्रामीण बैंक के उप प्रबंधक अशोक खागा निवासी जबलपुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को उनका सड़ा गला शव किराए के कमरे में मिला।

शव करीब एक सप्ताह पुराना होने की आशंका

शव करीब एक सप्ताह पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। कमरे से दुर्गंध आने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर उप प्रबंधक का शव पड़ा मिला। कमरे में शराब की बोतल भी मिली है।

जानकारी के अनुसार अशोक खागा मूल रूप से जबलपुर के निवासी थे और फूफ स्थित चंबल ग्रामीण बैंक की शाखा में पदस्थ थे।

फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं

वह कस्बे के वार्ड क्रमांक 9 में महेंद्र जैन के मकान में किराए से रह रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


उप प्रबंधक के स्वजन को सूचना दे दी गई है। बैंक के अन्य कर्मचारियों से भी अशोक खागा के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का राज खुल सकेगा। - छत्रपाल सिंह तोमर टीआई, फूफ

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।