• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड में दर्दनाक हादसा: घर से 100 मीटर दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला 25 वर्षीय युवक, परिवार में मचा कोहराम

युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

By Manoj ShrivastavaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 04:28:52 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 04:29:30 PM (IST)
भिंड में दर्दनाक हादसा: घर से 100 मीटर दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला 25 वर्षीय युवक, परिवार में मचा कोहराम
मृतक कृष्णा  बघेल का फाइल फोटो।

HighLights

  1. सुबह फ्रेश होने की बात कहकर निकला था घर से
  2. काफी देर तक नहीं लौटने पर शुरू हुई तलाश
  3. दो भाइयों में एक था मृतक, पिता हैं दिव्यांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। अटेर थाना क्षेत्र के बसवाह का पुरा गांव में एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर मिला। ग्रामीणों ने युवक को पेड़ पर फंदे से लटका देखा तो स्वजनों को सूचना दी। घटना के बाद परिवार में शोक छा गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फ्रेश होने की बात कहकर घर से निकला था सुबह

जानकारी के अनुसार, बसवाह का पुरा निवासी 25 वर्षीय कृष्णा बघेल पुत्र कोमल सिंह बघेल सुबह घर से फ्रेश होने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो स्वजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान दोपहर में गांव के लोगों ने घर से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ पर उसका शव लटका देखा। ग्रामीणों ने तत्काल परिवार को इसकी जानकारी दी।


कृष्णा दो भाइयों में से एक था, पिता हैं दिव्यांग हैं

सूचना मिलने के बाद स्वजन मौके पर पहुंचे। युवक की मौत से परिवार में मातम पसर गया। कृष्णा दो भाइयों में से एक था। उसके पिता दिव्यांग हैं। परिवार के सदस्य इस घटना से सदमे में हैं। मां श्रीदेवी सहित अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।