भिंड: क्वारी नदी का जलस्तर घटने पर कीचड़ में फंसा मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस अब शव की पहचान कराने के साथ ही युवक की मौत के कारणों की जांच कर रही है।
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 04:09:17 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 04:09:57 PM (IST)
सोई का पुरा में खेत में मिला युवक का शव और बाद खड़े ग्रामीण। नईदुनियाHighLights
- नदी का पानी उतरते ही मिला शव
- ग्रामीणों में दहशत, पुलिस को दी सूचना
- शव बहकर आने की आशंका, शिनाख्त के प्रयास तेज
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। अटेर क्षेत्र के सोई का पुरा में क्वारी नदी का पानी कम होने के बाद कीचड़ में एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आसपास के गांवों में शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन देर शाम तक पहचान नहीं हो सकी।
शव देखते ही ग्रामीणों में फैल गई दहशत
शनिवार सुबह करीब 5 बजे से सोई का पुरा क्षेत्र से निकली क्वारी नदी का जलस्तर कम होना शुरू हुआ। सुबह करीब 11 बजे ग्रामीण नदी किनारे स्थित खेतों की ओर पहुंचे। इसी दौरान उन्हें कीचड़ में एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। शव देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल सुरपुरा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के गांवों में युवक की पहचान कराने का प्रयास किया।
पुलिस के अनुसार देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस अब शव की पहचान कराने के साथ ही युवक की मौत के कारणों की जांच कर रही है।
सोई का पुरा के पास क्वारी नदी किनारे एक युवक का शव मिला है। ऐसा लगा रहा है, कि शव कहीं से बहकर आया है। शव को जिला अस्पताल भिजवाकर उसके पहचान का प्रयास कर रहे हैं। - अरविंद सिकरवार, थाना प्रभारी सुरपुरा