• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhind Doctor Hanuman News: पहली बार डाक्टर रूप में दंदरौआ सरकार ने दिए दर्शन

दंदरौआ सरकार का मंगलवार को डाक्टर रूप में विशेष श्रृंगार किया गया। मान्यता है कि दर्शन करने मात्र से बड़े रोग ठीक हो जाते हैं।

By anil.tomarEdited By: anil.tomar
Publish Date: Tue, 25 May 2021 04:37:12 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 May 2021 04:37:12 PM (IST)
Bhind Doctor Hanuman News: पहली बार डाक्टर रूप में दंदरौआ सरकार ने दिए दर्शन

-कोरोना के खात्मे को लेकर मंगलवार को दंदरौआ सरकार का विशेष रूप में किया गया श्रृंगार

- 21 साल पहले दंदरौआ महंत को इसी रूप में हनुमानजी ने दिए थे दर्शन

Bhind Doctor Hanuman News: भिंड(नईदुनिया प्रतिनिधि) पहली बार दंदरौआ सरकार का मंगलवार को डाक्टर रूप में विशेष श्रृंगार किया गया। मान्यता है कि दंदरौआ सरकार के दर्शन करने मात्र से बड़े से बड़े रोग ठीक हो जाते हैं। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि करीब 21 साल पहले दंदरौआ महंत रामदास महाराज के स्वप्न में हनुमानजी ने इसी रूप में दर्शन दिए थे।

भिंड जिले से 70 किलोमीटर दूर मेहगांव तहसील में दंदराैआधाम एक बड़ा आस्था का केंद्र हैं। यहां स्थापित हनुमानजी की प्रतिमा करीब 600 वर्ष पुरानी है। यह दिव्य मूर्ति एक तालाब में मिली थी। ऐसी मान्यता है कि दंदरौआ सरकार हनुमान जी श्रद्धालुओं के रोग और दर्द दूर करते हैं, इसलिए पहले उन्हें दर्द हरौआ कहा जाने लगा। जोकि बदलकर दंदरौआ सरकार हो गया। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी जलज त्रिपाठी ने बताया कि देशभर में कोरोना खत्म करने को लेकर मंगलवार को दंदरौआ सरकार का डाक्टर रूप में विषेश श्रृंगार किया गया। जिससे जो लोग कोरोना संक्रमण से जंग लड़ रहे हैं। उन पर दंदरौआ सरकार की कृपा बनी रहे। उनका कहना है जहां एक तरफ कोरोना ने पूरे देशभर में कोहराम मचा रखा है। वहीं जिलेभर में दंदरौआ सरकार की विशेष कृपा बनी रही। बता दें कि जिले में यहां संक्रमण दर सबसे कम 1.3 फीसद ओर रिकवरी दर 93 फीसद है। कोरोना की दूसरी लहर में भिंड इकलौता ऐसा जिला रहा, जहां आगरा और ग्वालियर जैसे महानगरों के मरीज भर्ती हुए। अप्रैल में संक्रमण तेजी से बढ़ा तो देशभर में आक्सीजन की किल्लत हुई। अस्पतालों में ऑक्सीजन सुविधा वाले पलंग मिलना मुश्किल हुए। भिंड में मरीज कम होने आक्सीजन के पलंग खाली रहे।


21 दिन तक चला 51 कुंडीय हवन:

देश से कोरोना खत्म करने को लेकर मंदिर परिसर में 51 कुंडीय हवन का आयोजन किया गया। जिसमेें वैदिम मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी गईं। यह हवन 21 दिन तक चला। इसके साथ ही मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना चलती रही। संक्रमण की वजह से फिलहाल मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित है। इसलिए हनुमानजी का डाक्टर रूप में विशेष श्रृंगार िकया गया।

पौधारोपण करने का दिया संदेश: संक्रमण काल में अाक्सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए महंत रामदास महाराज के नेतृत्व में मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया। साथ ही लोगों को पौधारोपण करने का संदेश भी दिया गया। मंदिर समिति का कहना है कि बारिश के समय में मंदिर परिसर ही नहीं बल्कि, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मेें पौधारोपण कराने को लेकर कार्यक्रम आयोजित जाएंगे।