• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड के सदर बाजार में किराना व्यापारी दिनदहाड़े किडनैप, स्कॉर्पियो से आए बदमाशों की वारदात CCTV में कैद

भिंड में कारोबारी का किडनैप: व्यापारी के बेटे ऋषभ जैन ने पुलिस को बताया, हमारे पापा का अपहरण करने चार लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर आए थे। दो लोग दुकान...और पढ़ें

By Manoj ShrivastavaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 09:49:25 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 11:06:52 PM (IST)
भिंड के सदर बाजार में किराना व्यापारी दिनदहाड़े किडनैप, स्कॉर्पियो से आए बदमाशों की वारदात CCTV में कैद
किराना व्यापारी नितेश जैन का अपहरण करते बदमाश। फोटो: सीसीटीवी फुटेज

HighLights

  1. देर रात अटेर में आरोपियों को पकड़कर व्यापारी को छुड़ाया
  2. पुराने लेनदेन और 4 करोड़ की मांग का आरोप
  3. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। शहर के हृदय स्थल सदर बाजार से बदमाशों ने खुलेआम किनारा व्यापारी नितेश जैन का अपहरण कर लिया। चार बदमाश काली स्कार्पियो में सवार होकर आए और दुकान पर बैठे व्यापारी पहले बाहर बुलाने की कोशिश की, फिर जबरन व्यापारी को खींचकर वाहन में डालकर बजरिया किला रोड होते हुए इटावा की तरफ भाग खड़े हुए। वारदात की सूचना पर सिटी और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तब बदमाश फरार हो चुके थे। वहीं व्यापारी के बेटे ने कहा आरोपित चार करोड़ रुपये मांग रहे थे।

वारदात मंगलवार शाम 7:15 बजे की बताई जा रही है। वारदात का सीसीटीवी वीडियो और फुटेज भी सामने आए हैं। हालांकि रात करीब 9:30 बजे अटेर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बदमाशों को पकड़ कर अपहृत व्यापारी को बरामद कर लिया है। वहीं रात करीब 10:30 बजे पुलिस व्यापारी को अटेर से कोतवाली थाने लेकर आई और केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू की है। खबर लिखे जाने ते पुलिस ने व्यापारी से किसी को नहीं मिलने दिया।


सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

शहर के सदर बाजार स्थित किराना दुकान के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि शाम करीब 7:15 बजे काली रंग की स्कार्पियो दुकान के सामने रुकी। गाड़ी से दो बदमाश उतरे और सीधे दुकान के अंदर घुस गए। उन्होंने व्यापारी नितेश जैन पुत्र पदमचंद जैन को जबरन पकड़ा और खींचते हुए गाड़ी की ओर ले गए। इस दौरान दुकान पर मौजूद अन्य लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने धमकी देकर सभी को चुप करा दिया।

अपहृत व्यापारी के बेटे ऋषभ जैन ने बताया कि चार लोग स्कार्पियो में सवार होकर आए थे। दो लोग दुकान के अंदर आए और पिताजी को जबरन खींचते हुए गाड़ी में बैठाकर ले गए। गाड़ी तुरंत बजरिया किला की ओर निकल गई।

पुराने लेनदेन का मामला

परिवार का दावा है कि यह मामला पुराने लेनदेन का है। नितेश जैन के ताऊ के बेटे चेतन जैन, जो वर्तमान में इंदौर में रहते हैं, के साथ छह दिन पहले भी पैसे को लेकर झगड़ा हुआ था। अपहरणकर्ता चार करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे। ऋषभ जैन ने बताया कि हमारे ताऊ के बेटे चेतन जैन का लेनदेन को लेकर मामला है। बदमाश चार करोड़ की मांग कर रहे थे।

पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

घटना के बाद सिटी कोतवाली और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी की जानकारी लेने लगी, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई संदिग्ध रही। सीसीटीवी फुटेज में साफ चेहरे दिख रहे थे, स्कार्पियो का नंबर प्लेट भी कैद हुआ था, फिर भी पुलिस ने तुरंत कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

मामले की जांच चल रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। जल्द ही व्यापारी को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया जाएगा। साथ ही अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - मुकेश शाक्य, टीआई, सिटी कोतवाली भिंड।