• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड से ग्वालियर बस किराया 77 रुपये तक बढ़ा, ऑनलाइन एप पर ₹177 वसूल रहे संचालक

100 रुपये के निर्धारित किराए के बदले ऑनलाइन एप पर 150 से 177 रुपये वसूले जा रहे हैं। ऑफलाइन टिकट पर भी 20-30 रुपये अतिरिक्त वसूली हो रही है।

By Shivam PandeyEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 10:58:43 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 10:58:43 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भिंड से ग्वालियर बस किराया 77 रुपये तक बढ़ा, ऑनलाइन एप पर ₹177 वसूल रहे संचालक
त्योहार के चलते भिंड-ग्वालियर रूट पर बस संचालकों ने किराए में मनमानी शुरू कर दी है

HighLights

  1. भिंड-ग्वालियर रूट पर किराए में मनमानी
  2. 100 रुपये के बजाय 177 रुपये वसूली
  3. ऑनलाइन बुकिंग पर 77 रुपये ज्यादा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। त्योहार के चलते भिंड-ग्वालियर रूट पर बस संचालकों ने किराये में मनमानी शुरू कर दी है। भिंड से ग्वालियर का सामान्य एसी और नॉन एसी बस किराया 100 रुपये निर्धारित होने के बावजूद ऑनलाइन बुकिंग एप पर यात्रियों से 150 से 177 रुपये तक वसूले जा रहे हैं।

ऑफलाइन टिकट लेने वाले यात्रियों से भी बस चालक 20 से 30 रुपये अतिरिक्त वसूल रहे हैं। ऐसे में त्योहार के दौरान घर आने-जाने वाले यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

ऑनलाइन एप पर 177 रुपये तक वसूली

जानकारी के अनुसार, 8 से 10 नवंबर तक ऑनलाइन एप के माध्यम से भिंड से ग्वालियर और ग्वालियर से भिंड के बीच एसी बसों में टिकट बुक कराने पर 150 से 177 रुपये तक किराया लिया जा रहा है। केबीबीएस ब्लू लाइन की बस का किराया एप पर 177 रुपये दर्शाया जा रहा है, जबकि केसी भदावर ब्लू लाइन की बस का किराया 131 रुपये है। इसके अलावा अन्य बसों में भी 150 रुपये तक किराया वसूला जा रहा है। खास बात यह है कि ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को निर्धारित किराये से 50 से 77 रुपये तक अधिक चुकाने पड़ रहे हैं।


संचालकों का तर्क, यात्रियों में नाराजगी

बस संचालकों का तर्क है कि त्योहार के दौरान बसों में यात्रियों की संख्या कम हो जाती है, इसलिए किराये में बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, यात्रियों का कहना है कि त्योहार के नाम पर इस तरह किराया बढ़ाना उचित नहीं है। बसों में खुलेआम अतिरिक्त वसूली के बावजूद परिवहन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

बस संचालकों की मनमानी पर रोक लगाने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग की है, लेकिन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। भिंड आरटीओ आरके सोनी के पास टीकमगढ़ जिले का भी प्रभार है। इसके चलते उनका ज्यादातर समय भिंड से बाहर ही गुजरता है। बताया जाता है कि वे महीने में केवल दो से तीन दिन ही भिंड कार्यालय में बैठते हैं। ऐसे में परिवहन विभाग के कामकाज और बसों के किराये की निगरानी पर असर पड़ रहा है। इस संबंध में जिला परिवहन अधिकारी से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।