• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड के खड़ीत गांव में सोते समय दुकान में पेट्रोल डालकर लगाई आग, विरोध करने पर की मारपीट; 4-5 लाख का नुकसान

दुकानदार कालीचरन जाटव का आरोप है कि दो बाइक पर सवार होकर छह लोग आए थे। इनमें से दो लोगों को उसने पहचान लिया, जबकि चार अन्य अज्ञात बताए गए हैं।

By Manoj ShrivastavaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 06:42:25 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 06:54:05 PM (IST)
भिंड के खड़ीत गांव में सोते समय दुकान में पेट्रोल डालकर लगाई आग, विरोध करने पर की मारपीट; 4-5 लाख का नुकसान
अटेर के खड़ीत गांव में जलती दुकान और फरियादी कालीचरन  जाटव। नईदुनिया

HighLights

  1. रात 11:30 बजे दो बाइकों पर सवार होकर आए थे 6 हमलावर
  2. दुकानदार ने रवि शर्मा और दुर्गेश शर्मा को पहचानने का किया दावा
  3. आवेदन देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई न होने से पीड़ित नाराज

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। अटेर थाना क्षेत्र के खड़ीत गांव में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक दुकानदार की दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाने और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। दुकानदार का आरोप है कि दो बाइक पर सवार होकर छह लोग आए थे। इनमें से दो लोगों को उसने पहचान लिया, जबकि चार अन्य अज्ञात बताए गए हैं। आगजनी में दुकान का सामान जलने से करीब 4 से 5 लाख रुपए का नुकसान होने का दावा किया गया है।

रात 11.30 बजे 2 बाइक पर 6 लोग आए

जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय कालीचरन पुत्र रामस्वरूप जाटव निवासी खड़ीत गांव अपनी दुकान के बाहर सो रहे थे। रात करीब 11.30 बजे दो बाइक पर छह लोग वहां पहुंचे।

आरोप है कि उन्होंने पेट्रोल डालकर दुकान में आग लगा दी। आवाज सुनकर कालीचरन ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। फरियादी ने रवि शर्मा निवासी पाली गांव और दुर्गेश शर्मा निवासी पिपहाड़ी को पहचानने का दावा किया है।


घटना के बाद डायल-112 को सूचना दी गई। पुलिस फरियादी को अटेर थाने ले गई, जहां उसका आवेदन लिया गया।

सुबह थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग

कालीचरन के अनुसार वह सोमवार सुबह करीब 7 बजे फिर अटेर थाने पहुंचे, लेकिन खबर लिखे जाने तक कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया। उन्होंने दुकान में आग लगाए जाने से 4 से 5 लाख रुपये के नुकसान की बात कही है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। आरोपों की पुलिस से पुष्टि होना बाकी है।

रात में दुकान के बाहर सो रहा था, तभी छह लोग आए और दुकान में आग लगा दी। विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट की गई। दो लोगों को पहचान लिया है। दुकान में करीब 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाने में आवेदन देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। - कालीचरन जाटव, फरियादी