• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhind Murder News: बुजुर्ग की हत्यारों को ट्यूबवैल से गिरफ्तार किया

परसोना गांव में गुरुवार-शुक्रवार रात घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की हत्या करने वाले आरोपितों को महज 24 घंटे में शनिवार अलसुबह परसोना गांव के बाहर ट्यूबव...और पढ़ें

By Manoj ShrivastavaEdited By: Manoj Shrivastava
Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 07:54:37 PM (IST)Updated Date: Sun, 16 Jun 2024 11:16:21 AM (IST)
Bhind Murder News: बुजुर्ग की हत्यारों को ट्यूबवैल से गिरफ्तार किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड: देहात थाना पुलिस ने परसोना गांव में गुरुवार-शुक्रवार रात घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की हत्या करने वाले आरोपितों को महज 24 घंटे में शनिवार अलसुबह परसोना गांव के बाहर ट्यूबवैल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और लाठी को भी जब्त कर लिया है।

शनिवार को कोतवाली स्थित सिटी कोतवाली में आयोजित पत्रकारवार्ता में यह बात सीएसपी अ़रुण उइके ने कही। इस दौरान देहात थाना टीआइ मुकेश शाक्य, एसआइ नागेश शर्मा मौजूद रहे। बता दें, कि 60 वर्षीय अतरसिंह यादव पुत्र रामचरण सिंह यादव निवासी परसोना थाना देहात पोता शैलेष यादव पुत्र दिलीप यादव तीन जून को पड़ोस में रहने वाली नाबालिग बेटी को भगाकर ले गया था। घर पर अतरसिंह अकेले ही रह रहे थे।


गुरुवार रात खाना खाकर अतरसिंह घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब 12 से एक बजे के बीच पड़ोसी हथियार और कुल्हाड़ी और लाठी लेकर आए और सोते हुए अतरसिंह पर हमला कर दिया। जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के बेटे प्रहलाद यादव की रिपोर्ट चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।

अलसुबह ट्यूबवैल से आरोपितों को पकड़ा

घटना की गंभीरता देखते हुए एसपी डा. असित यादव ने एएसपी संजीव पाठक और सीएसपी अरुण उइके के नेतृत्व में टीम गठित की। शनिवार अलसुबह देहात थाना टीआइ मुकेश शाक्य को सूचना मिली कि हत्या के आरोपित परसोना गांव के बाहर बने अपने ट्यूबवैल पर छुपे हुए हैं। टीआइ शाक्य ने टीम के साथ दबिश देकर आरोपित 40 वर्षीय राजेश सिंह पुत्र राजकुमार सिंह भदौरिया निवासी परसोना, 37 वर्षीय कोमलसिंह पुत्र राजकुमार सिंह भदौरिया निवासी समीर नगर, 23 वर्षीय शौर्य सिंह पुत्र दयालसिंह भदौरिया निवासी परसोना और 38 वर्षीय सोनू सिंह पुत्र नरेश सिंह भदौरिया निवासी परसोना थाना देहात को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपितों से लाठी और कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है।

बुजुर्ग की हत्या के मामले में चार आरोपितों को परसोना गांव में ट्यूबवैल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिए हैं।

मुकेश शाक्य, टीआइ देहात थाना भिंड