यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विवाद के कारण 2 पक्ष आपस में भिड़े केस दर्ज
रौन। रौन थाना अंतर्गत मूरत पुरा गांव में विवाद के कारण 2 पक्ष आपस में भिड़ गए, जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गुड्डी सेंगर पत्नी शिवकुमार निवासी मूरत पुरा ने बताया कि वह घर के बाहर का
By Edited By:
Publish Date: Sun, 11 Nov 2018 09:11:43 AM (IST)Updated Date: Sun, 11 Nov 2018 09:11:43 AM (IST)
रौन। रौन थाना अंतर्गत मूरत पुरा गांव में विवाद के कारण 2 पक्ष आपस में भिड़ गए, जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गुड्डी सेंगर पत्नी शिवकुमार निवासी मूरत पुरा ने बताया कि वह घर के बाहर काम कर रही थी। विवाद के कारण चुकी सिंह राजावत पुत्र विजय सिंह निवासी मुरत पुरा ने फरियादी महिला को गाली दी। महिला ने गाली देने से मना किया तो आरोपित युवक ने फरियादी महिला के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।