
भिंड। नईदुनिया प्रतिनिधि
जमीन के 5 बीघा टुकड़े के लालच में एक बहन ने अपने पति और बेटे के साथ मिलकर भाई को मौत के घाट उतार दिया। सोमवार को पावई पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 11 जून 2019 की है।
यह है पूरा मामला :
पावई थाना प्रभारी रामसेवक शर्मा ने बताया कि 11 जून 2019 को पावई निवासी केशवसिंह पुत्र महावीरसिंह कुशवाह की मौत हो गई थी। पीएम रिपोर्ट में युवक की मौत साफी से गला दबाने से बताई गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि केशव के माता-पिता का निधन बहुत पहले ही हो गया था। जबकि उसकी पत्नी 5 साल पहले घर छोड़कर चली गई थी। ऐसे में केशव के साथ गांव में उसकी बहन गुड्डी उर्फ रामा देवी पत्नी मोहरसिंह कुशवाह निवासी रमटा अपने पति और बेटे राजू के साथ रह रही थी। जांच में पुलिस को पता चला कि केशव का किसी ने कोई विवाद भी नहीं थी। ऐसे में पुलिस ने हत्या का शक उनकी बहनोई और भानजे पर गया। पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की तो बताया कि 11 जून को रामा ने अपने भाई केशव से 5 बीघ जमीन उसके नाम करने के लिए कहा था, लेकिन केशव ने मना कर दिया। इस पर बहन ने अपने पति और बेटे के साथ मिलकर पहले भाई के साथ मारपीट की। इसी दौरान भानजे ने साफी गला दबा दिया। जिससे केशव की मौत हो गई। जबकि बहन ने पुलिस को बताया था कि भाई ने फांसी लगाकर आत्म हत्या की थी।