
नईदुनिया प्रतिनिधि, मालनपुर। मालनपुर थाना अंतर्गत कस्बे में नशे की हालत में एक युवक के द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग के घर के सदस्य जब फैक्ट्री में काम करने गए थे, तभी युवक घर में घुस गया। दुष्कर्म के बाद गंभीर हालत में किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आज सुबह पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार एनकाउंटर के दौरान आरोपित की जांघ में गोली लगी है।
जानकारी के अनुसार मालनपुर में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग अपने माता-पिता और भाई के साथ रहती है। माता-पिता और भाई प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। मंगलवार दोपहर के समय जब किशोरी घर में अकेली थी तो पड़ौस में रहने वाला युवक घर में घुस गया। युवक नशे की हालत में था।
इसके बाद युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी की हालत बिगड़ने लगी तो आरोपित भाग गया। इसके बाद नाबालिग ने इसकी जानकारी अपने भाई को फोन करके दी। इसके बाद माता-पिता और भाई घर पहुंचे और नाबालिग को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी।
इनका कहना है
नाबालिग के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
उमेश उपाध्याय, टीआई, मालनपुर।