• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड में अलमारी खोलते ही युवक पर सांप ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

भिंड के पर्याय गांव में अलमारी में छिपे सांप ने युवक को डस लिया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां इलाज जारी है। डॉक्टरों ने झाड़-फूंक से बचने की सल...और पढ़ें

By Manoj ShrivastavaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 04:08:20 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 04:08:20 PM (IST)
भिंड में अलमारी खोलते ही युवक पर सांप ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
भिंड में युवक को सांप ने डस लिया। (नईदुनिया)

HighLights

  1. अलमारी में छिपे सांप ने युवक के हाथ पर डसा।
  2. परिजन तुरंत युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
  3. डॉक्टरों ने ट्रामा वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। अटेर थाना क्षेत्र के पर्याय गांव में बुधवार दोपहर घर के अंदर एक युवक को सांप ने डस लिया। घटना उस समय हुई, जब युवक पानी की बोतल अलमारी में रख रहा था। अचानक अलमारी में छिपे सांप ने उसके हाथ पर हमला कर दिया। परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय सुनील राठौर पुत्र रामलाल राठौर निवासी ग्राम पर्याय थाना अटेर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर में पानी की बोतल अलमारी में रखने गए थे। जैसे ही उन्होंने अलमारी खोली, उसमें पहले से छिपे बैठे सांप ने उनके हाथ में डस लिया। सांप के डसते ही सुनील ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।


ये खबर भी पढ़ें- भिंड में अनोखी घटना... सफाई के दौरान महिला को सांप ने डसा, पति डिब्बे में बंद कर सांप को भी लाया जिला अस्पताल

झाड़-फूंक के बजाए तुरंत पहुंचे अस्पताल

  • युवक की तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे ट्रामा वार्ड में भर्ती कर लिया, जहां उसकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
  • सिविल सर्जन डॉ आरके मिश्रा ने कहा कि सांप के डसने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू इलाज के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचकर इलाज कराना चाहिए, जिससे समय रहते इलाज मिल सके।