• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड में आतिशबाजी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आए युवक को पीटा

घटना के बाद दोनों पक्ष देहात थाने पहुंचे, जहां पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही थी।

By Manoj ShrivastavaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 01:12:06 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 01:26:15 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भिंड में आतिशबाजी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आए युवक को पीटा
कलेक्ट्रेट के सामने विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। नईदुनिया

HighLights

  1. आतिशबाजी के दौरान हुआ विवाद
  2. बंदूक लेकर मकान की छत पर चढ़ा
  3. देहात थाना पुलिस कर रही जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। शहर के लहार रोड स्थित कलेक्ट्रेट के सामने शुक्रवार शाम आतिशबाजी चलाने की बात पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए राठौर समाज के एक युवक के साथ भी युवकों ने मारपीट कर दी। घटना शाम करीब 7.30 बजे की है।

आतिशबाजी से निकला पत्थर का टुकड़ा बना विवाद का कारण

जानकारी के अनुसार कुछ युवक कलेक्ट्रेट के सामने स्थित दुकान पर आतिशबाजी खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक ने आतिशबाजी चला दी। आतिशबाजी से निकला पत्थर का टुकड़ा एक युवक को लग गया। इस बात से नाराज युवक ने अपने साथियों को बुला लिया।


इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर बीच-बचाव करने पहुंचे राठौर समाज के युवक के साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान एक युवक बंदूक लेकर मकान की छत पर चढ़ गया।

सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक एक मकान में घुस गए। बाद में दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंच गए। थाने में युवकों ने पत्रकारों को विवाद के संबंध में जानकारी देने से भी इनकार कर दिया। रात 8.30 बजे तक पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

बंदूक लेकर छत पर चढ़ा युवक

विवाद के दौरान एक युवक बंदूक लेकर मकान की छत पर चढ़ गया। इससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस के पहुंचने पर युवक मकान के अंदर चले गए। घटना के बाद दोनों पक्ष देहात थाने पहुंचे, जहां पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही थी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।