भिंड: तालाब में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, भैंसों के पीछे पानी में उतरा था छोटू
भिंड समाचार: किशोर तालाब में उतरी भैंसों के पीछे पानी में चला गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 04:22:22 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 04:23:14 PM (IST)
छोटू को तालाब से बाहर निकालते गोताखोर।HighLights
- भैंसों के पीछे तालाब में उतरा था किशोर
- अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
- मिहोना थाना क्षेत्र का मामला
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। मिहोना थाना क्षेत्र के लेन का पुरा गांव में तालाब में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना उगाई खेड़ा सरकार के पास स्थित तालाब की है।
बताया जा रहा है कि किशोर तालाब में उतरी भैंसों के पीछे पानी में चला गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
वह वाहन जिससे किशोर को अस्पताल ले जाया गया और ग्रामीणों की लगी भीड़। नईदुनिया तालाब में भैंसों के पीछे चले जाने से छोटू डूबा
जानकारी के अनुसार, लेन का पुरा निवासी 17 वर्षीय छोटू पुत्र मंगल सिंह बघेल तालाब में भैंसों के पीछे चला गया था। इसी दौरान वह पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को तालाब से बाहर निकलवाया गया।
इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।