भिंड: असोई गांव में भैंस चुराने पहुंचे बदमाशों ने फरियादी से की मारपीट, हवाई फायर कर फैलाई दहशत
भिंड समाचार: फरियादी का आरोप है कि भैंस चुराने पहुंचे आरोपियों ने विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद एक आरोपी ने कट्टे से हवाई फा...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 04:26:27 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 04:27:04 PM (IST)
प्रतीकात्मक चित्र।HighLights
- चोरी रोकने पर फरियादी से मारपीट और गाली-गलौज
- कट्टे से किया हवाई फायर, ग्रामीणों में दहशत
- 7 नामजद और 3 अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। मौ थाना क्षेत्र के ग्राम असोई में भैंस चोरी करने के प्रयास और पकड़े जाने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। फरियादी का आरोप है कि भैंस चुराने पहुंचे आरोपियों ने विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद एक आरोपी ने कट्टे से हवाई फायर भी किया। घटना के संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है।
आरोपियों को पकड़ने या रोकने पर हो गया विवाद
जानकारी के अनुसार फरियादी रंजीत राणा पुत्र देवेंद्र राणा निवासी मडरौली थाना मौ ग्राम असोई में था। आरोप है कि अरविंद परिहार, बलदेव गोले, सुभाष परिहार, रमन खटीक, अनिकेश परिहार, कल्ली गुर्जर और तीन अज्ञात युवक उसकी भैंस चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों को पकड़ने या रोकने पर विवाद हो गया। फरियादी रंजीत राणा के मुताबिक आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गालियां दीं।
आरोप यह भी है कि विवाद के दौरान कट्टे से हवाई फायर किया गया, जिससे मौके पर दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद फरियादी ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।