• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • भिंड

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

EVM का बटन दबाने पर निकली 'कमल' की पर्ची, अफसर बोलीं- प्रेस में मत देना

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने प्रदेश में ईवीएम के साथ पहली बार इस्तेमाल हो रही वीवीपेट मशीन का डेमो किया।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 31 Mar 2017 09:01:13 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Apr 2017 05:14:51 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
EVM का बटन दबाने पर निकली 'कमल' की पर्ची, अफसर बोलीं- प्रेस में मत देना

भिंड। अटेर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने आई मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने प्रदेश में ईवीएम के साथ पहली बार इस्तेमाल हो रही वीवीपेट मशीन का डेमो किया। डेमो के लिए उन्होंने ईवीएम में 4 नंबर बटन दबाया। बटन दबने के बाद वीवीपेट की स्क्रीन पर कमल के फूल की पर्ची आ गई। पर्ची देखकर सभी हंसने लगे। सलीना सिंह ने कहा पर्ची पर नाम सत्यदेव पचौरी है।

हंसते हुए मीडियाकर्मियों से कहा पर्ची में कुछ भी आए प्रेस में ऐसा नहीं देना, नहीं तो फिर आपको हम थाने में बैठाएंगे। इसी दौरान अधिकारियों ने दूसरी बार ईवीएम का बटन दबाया तो हैंडपंप निशान की पर्ची आई और तीसरी बार बटन दबाया तो हाथ के पंजे की पर्ची निकली। पर्ची देखकर सलीना सिंह ने कहा, लो अब बेलैंस हो गया। अब आप संतुष्ट हो। वीवीपेट का यह डेमो जिला पंचायत सभागार में हुआ था। इस दौरान कलेक्टर इलैया राजा टी और एसपी अनिल सिंह भी मौजूद रहे।


ईवीएम का टेम्पर होना असंभव

मामले में शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी सलीना सिंह ने ईवीएम में टेम्परिंग के आरोपों को खाजिर कर दिया। उन्होंने कहा कि अटेर में दो बार बटन दबाया गया था, एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा की पर्ची निकली। मशीन में उम्मीदवार की सूची भी नहीं लगी थी। ईवीएम का टेम्पर होना असंभव है।

कांग्रेस ने फूल की पर्ची पर उठाए सवाल

जिला पंचायत के सभागार में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह के वीवीपेट डेमो में कमल के फूल की पर्ची आने के बाद कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। लहार विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ गोविंद सिंह ने देर शाम प्रेस कॉन्फे्रंस कर कहा आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने सभी पत्रकारों के सामने ईवीएम मशीन का डेमो परीक्षण किया। चार नंबर का बटन दबाने पर भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल की पर्ची निकली।

इससे प्रतीत होता है समूचे देश में चुनाव अवैध तरीके से संपन्न् हुए हैंं। मध्यप्रदेश में पिछले 2-3 वर्ष में जितने भी चुनाव हुए हैं उनमें बेईमानी हुई है। विधायक डॉ गोविंद सिंह ने कहा सरकार की साजिश में निर्वाचन पदाधिकारी के शामिल होने का संकेत मिलेते हैं।

डॉ सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा है कि इसे (डेमो में निकली पर्ची की बात) प्रेस में ले जाओगे तो हम गिरफ्तार कराकर थाने में बैठा लेंगें। डॉ सिंह ने कहा इससे प्रतीत होता है। मध्यप्रदेश में निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। उन्होंने कहा बांधवगढ़ और अटेर में होने वाला चुनाव निष्पक्ष नहीं होगा। हमारी मांग है यदि संभव हो सके तो तत्काल ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से मतदान कराना चाहिए। इसकी उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।