• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप, होटल-रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित, 40 हजार कनेक्शन पर असर

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भिंड जिले में भी दिखाई देने लगा है। तेल कंपनियों द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई रोक दिए जाने से जिले...और पढ़ें

By Shivam PandeyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 10 Mar 2026 08:24:27 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Mar 2026 08:24:27 PM (IST)
भिंड में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप, होटल-रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित, 40 हजार कनेक्शन पर असर
शहर के बंगला बाजार में संचालित गैस एजेंसी।

HighLights

  1. क्राइसिस का भिंड पर सीधा असर
  2. कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप
  3. होटल-रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भिंड जिले में भी दिखाई देने लगा है। तेल कंपनियों द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई रोक दिए जाने से जिले में होटल, रेस्टोरेंट और छोटे-बड़े व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। मंगलवार को जिले की अधिकांश गैस एजेंसियों पर कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई नहीं हो सकी, जिसके चलते एजेंसियों पर लोगों की भीड़ लग गई।

बंद होने की कगार पर होटल-रेस्टोरेंट

बताया जा रहा है कि जिले में पिछले दो दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह ठप है। इससे होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कारोबारियों का कहना है कि यदि जल्द ही सप्लाई बहाल नहीं हुई तो उन्हें अपना काम बंद करने की नौबत आ सकती है, जिससे व्यवसाय पर सीधा असर पड़ेगा।


उज्ज्वला योजना के नाम पर कालाबाजारी की आशंका

इधर, कमर्शियल गैस की कमी के बीच प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कनेक्शनों के नाम पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी शुरू होने की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के नाम से सिलेंडर बुक कराकर उन्हें बाजार में अधिक दामों पर बेच रहे हैं। इसके चलते एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग अचानक बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- MP के लोगों को बड़ी राहत! 'पैनिक होने की जरूरत नहीं रसोई गैस सिलेंडरों की कमी नहीं', बोले सीएम मोहन यादव

हजारों कनेक्शन प्रभावित

हालांकि घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को फिलहाल गैस मिल रही है, लेकिन कमर्शियल सप्लाई बंद होने से लोगों में किल्लत को लेकर डर का माहौल बन गया है। जिले की सूर्या और इंडियन गैस एजेंसियों सहित अन्य एजेंसियों पर मंगलवार को कमर्शियल गैस की आपूर्ति नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार जिले में करीब 40 हजार कमर्शियल गैस सिलेंडर कनेक्शन हैं। सप्लाई बंद रहने से इनसे जुड़े होटल, ढाबे और अन्य व्यवसायों पर संकट गहराने लगा है। व्यवसायियों ने प्रशासन और तेल कंपनियों से जल्द से जल्द कमर्शियल गैस की सप्लाई शुरू कराने की मांग की है।