नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: ग्वालियर से इटावा जाते समय चंबल नदी पुल पर चलती ट्रेन से हवन सामग्री विसर्जित करते समय बुजुर्ग का बैलेंस बिगड़ गया और वह चंबल नदी में गिर गए। भानजे ने चेन खींचकर ट्रेन को रोका। फूफ थाने में घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीईआरएफ टीम ने तलाश शुरू की परंतु बुजुर्ग को कुछ पता नहीं चला।
62 वर्षीय अजीत पुत्र बहादुरसिंह सेंगर निवासी नगला सिमार थाना अजीतमल जिला औरैया उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। वह ग्वालियर में बहन के यहां आए थे। शुक्रवार सुबह ग्वालियर-इटावा गाड़ी संख्या 01887 से भानजे अजय सिंह के साथ इटावा जा रहे थे। बहन ने हवन सामग्री चंबल या यमुना नदी में विसर्जन करने के लिए दे दी थी।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा की आंशर सीट जारी की गई। यह एग्जाम 21 जुलाई को राज्य के 8 जिलों में 2 शिफ्ट में कराया गया था। इस परीक्षा की आंसर शीट जारी कर दी गई है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर शीट डाउनलोड करके अपने उत्तर का मिलान आसानी से कर सकते हैं। यदि अभ्यर्थी किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे 11 सितंबर तक दोपहर तीन बजे तक उस आंसर के लिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
आंसर शीट गणितीय विज्ञान सांख्यिकी, गणितीय विज्ञान गणित, वाणिज्य, भूगोल विषयों के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा रासायनिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत, कानून, गृह विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान विषयों के लिए भी आंसर शीट जारी की गई है।