• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड-इटावा हाईवे पर दुर्घटना, सब्जी लेकर घर लौट रहे बुजुर्ग को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर; मौके पर ही मौत

स्वजनों के अनुसार सतीश चंद्र जैन घर के सामने सब्जी ले रहे थे, तभी कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी।

By Manoj ShrivastavaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 11:17:59 AM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 12:14:49 PM (IST)
भिंड-इटावा हाईवे पर दुर्घटना, सब्जी लेकर घर लौट रहे बुजुर्ग को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर; मौके पर ही मौत
भिंड इटावा हाइवे पर हुई दुर्घटना।

HighLights

  1. टक्कर मारने के बाद कैंटर ड्राइवर मौके से भाग गया
  2. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को पकड़ लिया
  3. बड़े वाहनों से पैदल चलने वालों की सुरक्षा पर सवाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। फूफ थाना अंतर्गत भिंड-इटावा नेशनल हाईवे 719 स्थित अटेर तिराहे के पास शनिवार सुबह सब्जी लेकर घर लौट रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग को पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कैंटर चालक मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। हादसे की सूचना मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार सतीश चंद्र जैन पुत्र उग्रसेन जैन फूफ के वार्ड क्रमांक 12 के निवासी थे। वे शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे सब्जी लेकर पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कैंटर क्रमांक एमपी 07 जेडई 8582 ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सतीश चंद्र जैन गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।


घर के सामने सब्जी लेते समय हुआ हादसा

स्वजनों के अनुसार सतीश चंद्र जैन घर के सामने सब्जी ले रहे थे, तभी कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। उनके के दो बेटे हैं। बड़े बेटे का नाम मनीष जैन और छोटे बेटे का नाम पारस जैन है। परिवार का किराना व्यापार भी है। हादसे के बाद दोनों बेटों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

हादसे के बाद चालक भागा, पुलिस ने पकड़ा

टक्कर मारने के बाद कैंटर ड्राइवर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर फूफ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को पकड़ लिया। पुलिस हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर कस्बे के व्यस्त मार्गों पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही से पैदल चलने वालों की सुरक्षा का सवाल खड़ा कर दिया है।

कैंटर को जब्त कर लिया गया है

हाईवे पर सुबह सब्जी लेकर घर जा रहे बुजुर्ग को कैंटर ड्राइवर ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। ड्राइवर को पकड़कर कैंटर को जब्त कर लिया है। - छत्रपालसिंह तोमर, टीआई थाना फूफ