ग्वालियर-इटावा नेशनल हाईवे पर 2 कारों की भीषण भिड़ंत: ऊमरी के युवक की मौत, हादसे में 5 लोग घायल
टक्कर इतनी तेज थी कि विनय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। दूसरी कार में सवार लोग ग्वालियर की ओर जा रहे थे।
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 05:52:59 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 06:00:20 PM (IST)
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त खड़ी कार। नईदुनियाHighLights
- गोहद चौराहे के पास रात 9 बजे हुआ सड़क हादसा
- ग्वालियर से ऊमरी लौट रहे कार सवार युवक की जान गई
- घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती
नईदुनिया न्यूज, भिंड (गोहद)। ग्वालियर-इटावा नेशनल हाईवे पर गोहद चौराहे थाना अंतर्गत शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विनय कार से ग्वालियर से ऊमरी की ओर जा रहा था
जानकारी के अनुसार मृतक 36 वर्षीय विनय कुमार शाक्य पुत्र रामभरोसे निवासी बाल नंबर-14, ऊमरी था। बताया गया है कि विनय कार से ग्वालियर से ऊमरी की ओर जा रहा था।
इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि विनय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। दूसरी कार में सवार लोग ग्वालियर की ओर जा रहे थे।
हादसे में 21 वर्षीय आदित्य पुत्र कुंजबिहारी नामदेव निवासी दुर्गा कालोनी गोहद चौराहा, 20 वर्षीय प्रेमसुख पुत्र शिवचरण राठौर निवासी वार्ड-17 गोहद चौराहा, 17 वर्षीय नितेश पुत्र दीपक नामदेव निवासी गोहद चौराहा, 25 वर्षीय सचिन पुत्र हरिसिंह प्रजापति निवासी गोहद चौराहा और 28 वर्षीय सोनू पुत्र बृजेश शर्मा निवासी सुरपुरा, घायल हुए हैं।