• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

आधी रात सब्जी मंडी की 4 दुकानों में भीषण आग, 2.5 लाख का सामान स्वाहा; व्यापारियों का देरी का आरोप

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई। घटना में दुकानों में रखा सामान और सब्जियां जलकर नष्ट हो गईं।

By Manoj ShrivastavaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 05:42:02 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 05:43:11 PM (IST)
आधी रात सब्जी मंडी की 4 दुकानों में भीषण आग, 2.5 लाख का सामान स्वाहा; व्यापारियों का देरी का आरोप
लहार रोड स्थित सब्जी की दुकान आग लगने से जलती हुई। नईदुनिया

HighLights

  1. लगातार दो रातें, 4 दुकानें जलकर खाक
  2. सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची दमकल
  3. लाखों का नुकसान, अफसर अब तक नदारद

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन के पास लहार रोड स्थित सब्जी मंडी में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात चार दुकानों में आग लगने से करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हो गया। शनिवार रात करीब 10.40 बजे सबसे पहले एक दुकान में आग लगी थी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था, लेकिन रविवार रात करीब 2 बजे फिर तीन दुकानों में आग लग गई।

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाई। घटना में दुकानों में रखा सामान और सब्जियां जलकर नष्ट हो गईं।

आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे

जानकारी के अनुसार यदुनाथ नगर गली नंबर-2 निवासी बबलू खटीक सब्जी का कारोबार करते हैं। शनिवार रात करीब 10.40 बजे उनकी दुकान में अचानक आग लग गई।


आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद रविवार रात करीब 2 बजे मंडी की तीन अन्य दुकानों में आग लग गई।

इनमें दुर्गा नगर निवासी दिनेश बाथम, यदुनाथ नगर निवासी प्रदीप खटीक और दुर्गा नगर जमुना रोड निवासी रामप्रकाश राठौर की दुकानें शामिल हैं।

सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

दुकानों में आग लगने की सूचना मिलने पर व्यापारी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों का कहना है कि आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन दमकल वाहन करीब आधे घंटे की देरी से पहुंचा। तब तक आग तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले चुकी थी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से बच गई।


व्यापारियों ने बताया ढाई लाख रुपये का नुकसान

पीड़ित व्यापारियों के अनुसार आग से चारों दुकानों में रखा सामान, सब्जियां और अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि घटना के बाद अभी तक कोई भी अधिकारी नुकसान का आकलन करने मौके पर नहीं पहुंचा है।

रात में सूचना मिली कि हमारी दुकानों में आग लग गई है। मौके पर पहुंचे तो आग से दुकानों में रखा सामान जल चुका था। फायर ब्रिगेड भी करीब आधे घंटे बाद पहुंची। चारों दुकानों में करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। अभी तक नुकसान का आकलन करने कोई अधिकारी नहीं आया। - दिनेश बाथम, सब्जी व्यापारी