• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

राजश्री गुटखा एजेंसी दिलाने के नाम पर 5.75 लाख रुपये की ठगी, भोपाल के आरोपी पर केस दर्ज

भिंड क्राइम समाचार: सिटी कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Manoj ShrivastavaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 04:10:17 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 04:11:59 PM (IST)
राजश्री गुटखा एजेंसी दिलाने के नाम पर 5.75 लाख रुपये की ठगी, भोपाल के आरोपी पर केस दर्ज

HighLights

  1. 10 लाख रुपये में तय हुई थी डीलरशिप की डील
  2. ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपये, खुद को बताया अफसर
  3. सिटी कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। राजश्री गुटखा की एजेंसी की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर भिंड के एक कारोबारी से 5 लाख 75 हजार 560 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फरियादी का आरोप है कि भोपाल निवासी एक व्यक्ति ने डीलरशिप दिलाने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कराए, लेकिन राशि लेने के बाद भी एजेंसी नहीं दिलाई और न ही रकम वापस की।

सिटी कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

10 लाख रुपये में तय हुई थी डीलरशिप

पुलिस के अनुसार पुरानी बस्ती में किले के पीछे कालिका गली निवासी 47 वर्षीय विनोद शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि परिचित के माध्यम से उनकी मुलाकात भोपाल के रवेरा टाउन निवासी राजीव वर्मा से हुई थी। राजीव ने खुद को डीलरशिप दिलाने में सक्षम बताया। आरोप है कि 10 जुलाई 2026 को भोपाल में मुलाकात के दौरान 10 लाख रुपये में राजश्री गुटखा एजेंसी दिलाने की बात तय हुई।


दो बार में खाते में ट्रांसफर कराए रुपये

फरियादी के मुताबिक 15 जुलाई को उन्होंने अपने बेटे शिवम शर्मा के खाते से आरोपित के बैंक आफ इंडिया खाते में 5 लाख रुपये आनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद 28 जुलाई को स्टांप ड्यूटी के नाम पर 75,560 रुपये फर्म के खाते से उसी बैंक खाते में भेजे। विनोद शर्मा का आरोप है कि पूरी रकम लेने के बाद भी आरोपित ने डीलरशिप नहीं दिलाई। रुपये वापस मांगने पर वह लगातार टालमटोल करता रहा। फरियादी के अनुसार, आरोपी खुद को सीएम हाउस में ज्वाइंट डायरेक्टर भी बताता था।

डीलरशिप दिलाने के नाम पर 5,75,560 रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - अमित सिंह सिकरवार, प्रभारी सिटी कोतवाली भिंड