• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • भिंड

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोबाइल के लिए विवाद, पति ने सिर में डंडा मारकर पत्नी की हत्या की

मोबाइल देने की बात पर हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी की सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी।

By Edited By:
Publish Date: Sun, 24 Sep 2017 03:47:55 AM (IST)Updated Date: Mon, 25 Sep 2017 08:33:08 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मोबाइल के लिए विवाद, पति ने सिर में डंडा मारकर पत्नी की हत्या की

मेहगांव। मोबाइल देने की बात पर हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी की सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। पत्नी ने पति से मोबाइल मांगा था, इस पर पति ने इंकार किया। पत्नी ने जिद की तो दोनों के बीच कहासुनी हुई। गुस्साए पति ने डंडा उठाकर पत्नी के सिर में मार दिया। डंडे की चोट से पत्नी बेहोश हो गई। पति उसे इलाज के लिए पहले मेहगांव अस्पताल और फिर ग्वालियर पहुंचा। ग्वालियर में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

बरासों पुलिस ने आरोपी पति पर हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वारदात 3 सितंबर को बरासों थाने के सुंदरपुरा गांव की है। एसडीओपी मेहगांव विमल जैन ने जांच के बाद केस दर्ज कराया है।


यह है पूरा मामला

मेहगांव एसडीओपी विमल जैन ने बताया 3 सितंबर को सुंदरपुरा गांव निवासी अनिल जाटव अपने साथ बहन को लेकर गोहद के आरौली गांव में फूफा के घर जा रहा था। फूफा के घर बहन को देखने वाले आ रहे थे।

अनिल घर से बाहर निकलने को हुआ तो पत्नी सोनकली (23) ने अनिल से मोबाइल देने को कहा। सोनकली को दरअसल अपने मायके में बात करना थी। लेकिन अनिल ने मोबाइल देने से इंकार किया। इसी बात पर दोनों में बहस शुरू हो गई।

सोनकली ने अनिल से बहन के बारे में भी कुछ कह दिया। इससे गुस्साए अनिल ने सोनकली के सिर में डंडा मार दिया, जिससे सोनकली बेहोश होकर मौके पर ही गिर गई। सोनकली को बेहोशी की हालत में लेकर अनिल मेहगांव अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा।

बताया- मच्छर मारने की दवा पी ली

मेहगांव अस्पताल में अनिल ने डॉक्टर को बताया कि सोनकली ने मच्छर मारने की दवा पी ली है, जिससे बेहोश है। डॉक्टर ने प्राइमरी इलाज के बाद सोनकली को ग्वालियर रेफर कर दिया। ग्वालियर में इलाज के दौरान सोनकली की मौत हो गई।

पीएम रिपोर्ट में आया कि सोनकली के सिर में डंडे से चोट पहुंची थी, जिससे वो बेहोश हुई और उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष की शिकायत पर मेहगांव एसडीओपी विमल जैन ने जांच की तो मामला सही पाया। बरासों पुलिस ने 22 सितंबर देर शाम को एसडीओपी की रिपोर्ट पर आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

महिला की मौत उसके पति द्वारा सिर में डंडा मारने से हुई थी। पीएम रिपोर्ट में भी आया था कि महिला के सिर में डंडा मारा गया था, जिसके इलाज में उसकी मौत हुई। आरोपी पति पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है- विमल जैन, एसडीओपी, मेहगांव

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।