• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड में 10 रुपये के विवाद में साथी ने युवक के सिर में मारी ईंट, घायल अस्पताल में भर्ती

स्थानीय लोगों ने घटना के बाद डायल 112 को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

By Manoj ShrivastavaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 20 Oct 2026 05:13:25 PM (IST)Updated Date: Tue, 20 Oct 2026 05:13:56 PM (IST)
भिंड में 10 रुपये के विवाद में साथी ने युवक के सिर में मारी ईंट, घायल अस्पताल में भर्ती
जिला अस्पताल में उपचार कराता घायल शिवदेव शाक्य। नईदुनिया

HighLights

  1. गौरी किनारे पर दोपहर 12 बजे हुई घटना
  2. ईंटों के चट्टे को लेकर शुरू हुआ था विवाद
  3. स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। गौरी किनारे पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे 10 रुपये के विवाद में एक व्यक्ति को उसके साथी ने ईंट मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान 38 वर्षीय शिवदेव शाक्य पुत्र रामस्वरूप निवासी बीटीआई रोड, विक्रमपुर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद डायल 112 को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

ईंटों के चट्टे को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार शिवदेव का अपने साथी के साथ ईंटों के चट्टे को लेकर विवाद हो गया था। बताया गया है कि विवाद 10 रुपये को लेकर शुरू हुआ। कहासुनी के दौरान साथी ने शिवदेव पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मदद की और डायल 112 की सहायता से उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना में घायल शिवदेव का उपचार कराया गया।


विवाद के दौरान हमला करने वाले व्यक्ति की पहचान और पुलिस कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है। घटना के संबंध में पुलिस का आधिकारिक पक्ष मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।