• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड में 'बच्चा गिर रहा है' कहकर रुकवाई बाइक, कट्टा दिखाकर महिला से मंगलसूत्र और बुंदा लूटा

घटना इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से करीब 100 मीटर आगे की बताई गई है। महिला के गहनों की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है।

By Manoj ShrivastavaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 06:07:08 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 06:08:04 PM (IST)
भिंड में 'बच्चा गिर रहा है' कहकर रुकवाई बाइक, कट्टा दिखाकर महिला से मंगलसूत्र और बुंदा लूटा

HighLights

  1. झांसा देकर बदमाशों ने रुकवाई बाइक
  2. कट्टा अड़ाकर महिला से छीने गहने
  3. सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। जिले के लहार थाना अंतर्गत अमायन-लहार रोड पर बुधवार शाम बदमाशों ने बाइक सवार परिवार को बच्चे के गिरने का बहाना बनाकर रोक लिया। इसके बाद कट्टा अड़ाकर महिला के गले से मंगलसूत्र और कान का बुंदा खींचकर फरार हो गए। घटना इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से करीब 100 मीटर आगे की बताई गई है। महिला के गहनों की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है। फरियादी ने मामले की शिकायत लहार थाने में की है।

पत्नी रेशमा और 2 बच्चों के साथ बाइक से जा रहे थे महेंद्र

पुलिस के अनुसार रहावली उवारी निवासी महेंद्र पुत्र आज्ञाराम जाटव बुधवार शाम करीब छह बजे अपनी पत्नी रेशमा और दो बच्चों के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली यामाहा आर-15 बाइक पर सवार तीन युवक आए। तीनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। बदमाशों ने महेंद्र को बाइक के पास आकर बताया कि उसका बच्चा गिर रहा है। इस पर महेंद्र ने बाइक रोक दी। बाइक रुकते ही पीछे बैठे दो युवक नीचे उतरे। दोनों के हाथ में कट्टा था।


महेंद्र का कंधा पकड़कर तान दिया कट्टा

एक बदमाश ने महेंद्र का कंधा पकड़कर उस पर कट्टा अड़ा दिया, जबकि दूसरे ने उसकी पत्नी रेशमा के गले से मंगलसूत्र खींच लिया। इसके बाद महिला के दाहिने कान का बुंदा भी खींचकर ले गए। वारदात के बाद तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। महेंद्र ने पुलिस को बताया कि बदमाशों द्वारा लूटे गए मंगलसूत्र और बुंदे की कुल कीमत करीब 60 हजार रुपये है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

परिवार को रोककर महिला के जेवर खींचने की शिकायत मिली है। घटना की जांच की जा रही है। आरोपितों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपितों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। - शिवसिंह यादव, डीएसपी व थाना प्रभारी लहार