• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड में पत्नी के निधन से दुखी युवक ने खेत में लगाई फांसी

भिंड क्राइम समाचार: स्वजन युवक को मेहगांव अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर भिंड जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान कुछ ...और पढ़ें

By Manoj ShrivastavaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 04:24:03 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 04:24:34 PM (IST)
भिंड में पत्नी के निधन से दुखी युवक ने खेत में लगाई फांसी
मृतक रविंद्र नरवरिया का फाइल फोटो।

HighLights

  1. पत्नी की मौत से तनाव में था राबियापुरा का युवक
  2. भिंड जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
  3. नयागांव में बहन के मजदूरी से लौटने पर मिला शव

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड/मेहगांव। मेहगांव थाना क्षेत्र के राबियापुरा गांव में गुरुवार सुबह एक युवक ने खेत पर बने मकान के कमरे में फांसी लगा ली। स्वजन उसे तत्काल मेहगांव अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर भिंड जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

इलाज के कुछ देर बाद हो गई मौत

जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय रविंद्र पुत्र शेर सिंह नरवरिया निवासी राबियापुरा गुरुवार सुबह करीब 10 बजे खेत पर गया था। खेत पर बने मकान के कमरे में उसने फांसी लगा ली। स्वजनों को जानकारी मिलने के बाद वे उसे मेहगांव अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भिंड रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। स्वजनों के अनुसार रविंद्र की पत्नी की करीब 15 दिन पहले ग्वालियर में डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद से वह तनाव में था।


इसी के चलते गुरुवार को उसने यह कदम उठाया। रविंद्र खेती-किसानी का काम करता था। उसका 13 वर्षीय बेटा रामू नरवरिया है। मजदूरी से घर लौटी महिला ने भाई को फंदे पर लटका देखा।

घर में साड़ी के फंदे पर लटका मिला शव

नयागांव थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव में सात अक्टूबर की शाम एक युवक का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के समय उसकी बहन मजदूरी करने के लिए गांव सगरा गई हुई थी। शाम करीब 6 बजे घर लौटने पर उसने भाई को फंदे पर लटका देखा।

फरियादी वर्षा आदिवासी पत्नी रवि आदिवासी के अनुसार वह मजदूरी करने के लिए ग्राम सगरा गई थी। घर पर उसका भाई जमना आदिवासी और उसका छोटा बेटा मौजूद था। शाम करीब 6 बजे जब वह वापस घर पहुंची तो भाई जमना घर में साड़ी के फंदे पर मृत अवस्था में लटका मिला।

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक द्वारा फांसी लगाने के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।