• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love jihad in Bhind: चार बच्चों के पिता बली खान ने खुद को निशांत बता नाबालिग काे फंसाया, दुष्कर्म किया

Love jihad in Bhind: किशाेरी को मालूम हुआ कि आरोपित ने अपना धर्म छिपाकर धोखा किया है तो उसने मिलना-जुलना बंद कर दिया।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 07 Mar 2022 05:04:36 PM (IST)Updated Date: Mon, 07 Mar 2022 05:08:55 PM (IST)
Love jihad in Bhind: चार बच्चों के पिता बली खान ने खुद को निशांत बता नाबालिग काे फंसाया, दुष्कर्म किया

Love jihad in Bhind: अब्बास अहमद, भिंड नईदुनिया। भिंड में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मौ कस्बे में रहने वाले चार बच्चों के पिता बली मोहम्मद खान ने अपना धर्म छिपाकर एंडोरी थाना क्षेत्र के गांव की नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया। पिछले 10 माह में शादी का वादा कर आराेपित ने किशाेरी से दुष्कर्म किया। इस बीच किशाेरी को मालूम हुआ कि आरोपित ने अपना धर्म छिपाकर धोखा किया है तो उसने मिलना-जुलना बंद कर दिया। आरोपित ने मिलने का दबाव बनाया तो किशाेरी ने थाने में शिकायत की है। पुलिस ने आरोपित पर धार्मिक स्वतंत्रता का अधिनियम 2021, दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर गोहद जेल भिजवा दिया गया है।

किशाेरी को मिस्ड काल से फंसाया जाल में: एंडोरी थाना प्रभारी नागेश शर्मा ने बताया मौ थाना क्षेत्र निवासी चार बच्चों के पिता आरोपित बली मोहम्मद खान उर्फ बल्लू के मोबाइल पर 10 माह पूर्व एक मिस्ड काल आया था। बली ने पलटकर काल किया तो एंडोरी थाना क्षेत्र की किशाेरी से बात हुई। उसने कहा गलती से मिस्ड काल हो गया था। इस दौरान आरोपित बली खान ने अपना धर्म छिपाकर खुद का नाम निशांत कुमार बताते हुए किशाेरी से बातचीत शुरू कर दी। दोनों में बातचीत होने लगी तो बली, ने खुद को अविवाहित बताकर नाबालिग से शादी का वादा किया। शादी के झांसे में आकर नाबालिग ने आरोपित से मिलना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपित ने किशाेरी से दुष्कर्म किया।


वोटर कार्ड से खुला लव जिहाद का राज: थाना प्रभारी नागेश शर्मा ने बताया एक दिन किशाेरी को आरोपित की जेब से वोटर कार्ड मिला। वोटर कार्ड में नाम बली मोहम्मद खान लिखा हुआ था। आरोपित का फोटो लगा था। किशाेरी ने उससे सवाल किया कि तुम तो मुझे अपना नाम निशांत कुमार बता रहे थे, इस पर आरोपित ने किशाेरी को सफाई दी, लेकिन लव जिहाद का राज खुल गया। दोनों के बीच इस दौरान हुई बातचीत में किशाेरी को यह भी मालूम चल गया कि बली मोहम्मद चार बच्चों का पिता है। इससे किशाेरी ने बली से मिलना-जुलना बंद कर दिया।

किशाेरी के घर झगड़ा करने पहुंचा आरोपितः चार मार्च को आरोपित बली खान एंडोरी के गांव में किशाेरी से मिलने पहुंच गया। किशाेरी की मां ने ऐतराज किया तो आरोपित भला-बुरा कहने लगा। इस पर गांव के लोगों ने इकट्ठे होकर बली की ठुकाई लगा दी। किशाेरी ने मदद के लिए डायल 100 पर काल किया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपित भाग निकला। किशाेरी ने पुलिस को बताया कि कैसे बली ने निशांत बनकर उससे धोखा किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

वर्जन:

आरोपित ने अपना धर्म छिपाकर नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म किया है। आरोपित पर केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

नागेश शर्मा, एसओ, थाना एंडोरी