• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

पाइपलाइन लीकेज से लेकर बोरवेल शिफ्टिंग तक... भिंड में 'नलजल योजना' फेल

आंकड़ों में पूरी नलजल योजनाएं, हकीकत में प्यासे गांव

By Shivam PandeyEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 04:05:07 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 04:13:40 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पाइपलाइन लीकेज से लेकर बोरवेल शिफ्टिंग तक... भिंड में 'नलजल योजना' फेल
आंकड़ों में पूरी नलजल योजनाएं, हकीकत में प्यासे गांव (AI Generated Image)

HighLights

  1. विभाग का दावा 2.18 लाख घरों में कनेक्शन पूरे
  2. जिले में 871 नलजल योजनाएं हुईं हैं स्वीकृत
  3. 530 गांवों में काम पूरा, 341 में काम जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए शुरू की गई नलजल योजना भिंड जिले में कागजों में तो पूरी होती दिख रही है, लेकिन गांवों में हालात जस के तस हैं। पीएचई विभाग तेजी से काम पूरा होने का दावा कर रहा है, वहीं गांवों में लोग आज भी पानी के लिए भटक रहे हैं।

लक्ष्य बड़ा, दावा भी बड़ा

जिले में 2 लाख 47 हजार 114 घरों तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। पीएचई विभाग का कहना है कि इसमें से 2 लाख 18 हजार घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। आंकड़ों में यह उपलब्धि बड़ी लगती है, लेकिन हकीकत में बड़ी संख्या में परिवारों को नियमित पानी नहीं मिल रहा है। कनेक्शन तो है, पर नलों में पानी नहीं आ रहा।


871 में से 530 योजनाएं पूरी, फिर भी अधूरे काम

जिले में कुल 871 नलजल योजनाएं स्वीकृत हैं। पीएचई अफसरों के मुताबिक 530 गांवों में काम पूरा हो गया है और 341 गांवों में काम चल रहा है। लेकिन मौके पर स्थिति अलग है। कई गांवों में पाइपलाइन बिछाने का काम अधूरा पड़ा है। कहीं पानी की टंकी नहीं बनी तो कहीं अन्य निर्माण अधूरे हैं। जिन गांवों में कनेक्शन दिए गए हैं, वहां भी सप्लाई नियमित नहीं है। कई पंचायतों ने काम में खामियां बताते हुए योजना का हैंडओवर लेने से मना कर दिया है।

इन गांवों में योजना की हालत खराब

मेहगांव के जीसकपुरा, खैरियातौर, रवियापुरा, गोहद के सौहांस, एंचाया, चितौरा, छरैंआ, लहार के उदोतपुरा, भिंड के मानपुरा और अटेर की ग्राम पंचायत परा सहित कई गांवों में नलजल योजना की स्थिति ठीक नहीं है। कहीं पाइपलाइन टूटी है तो कहीं मोहल्लों तक कनेक्शन ही नहीं पहुंचे हैं। इससे ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।

बोरवेल की जगह बदलने का आरोप

अटेर तहसील की ग्राम पंचायत परा में योजना को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि पीएचई विभाग के इंजीनियर केएन शर्मा ने ठेकेदार और पंचायत के साथ मिलकर राजनीतिक लाभ के लिए बोरवेल की जगह बदल दी। इससे चहेते लोगों को फायदा पहुंचाने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच की मांग की है। इस मामले में पीएचई के कार्यपालन यंत्री दीपक मौर्य से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

सरपंचों ने बताई जमीनी हकीकत

मेहगांव की खैरियातौर पंचायत की सरपंच राजेश देवी ने बताया कि गांव में बिछाई गई पाइपलाइन कई जगह से खराब है। कई मोहल्लों में कनेक्शन ही नहीं दिए गए। लहार की उदोतपुरा पंचायत के सरपंच सुरेश कुशवाह ने कहा कि पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज है और कई इलाकों में पानी नहीं पहुंच रहा। मेहगांव के रवियापुरा के सरपंच अरविंद सिंह नरवरिया ने पीएचई विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।

विधानसभा क्षेत्र की कई पंचायतों में पीएचई विभाग ने नलजल योजना का काम पूरा होना बताया है, जबकि हकीकत में वहां पाइपलाइन तक चालू नहीं हुई है। विभाग के दावे और जमीनी स्थिति में बड़ा अंतर है। मामले की जांच कराकर लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

-केशव देसाई, कांग्रेस विधायक गोहद।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।