• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड में नवविवाहिता राबिया की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप

राबिया के भाई ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और पति के किसी अन्य युवती से संबंध होने की बात भी कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Manoj ShrivastavaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 05:44:42 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 05:45:35 PM (IST)
भिंड में नवविवाहिता राबिया की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप
राबिया  खान, मृतका।

HighLights

  1. नवंबर 2025 में हुई थी शादी
  2. पति पर अवैध संबंधों का आरोप
  3. पुलिस कर रही मामले की जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। अटेर थाना अंतर्गत सदर बाजार में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 24 वर्षीय राबिया पत्नी इरफान खान का शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग अटेर पहुंचे। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए मारपीट के बाद हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।

महिला के भाई ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और पति के किसी अन्य युवती से संबंध होने की बात भी कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे

जानकारी के अनुसार घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 1.30 बजे की बताई जा रही है। सुबह करीब 4 बजे पति इरफान ने राबिया के मायके पक्ष को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले नदीम पुत्र इरफान खान को भी सूचना दी गई। खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग अटेर स्थित ससुराल पहुंचे। वहां राबिया का शव देखकर उन्होंने शरीर पर चोट के निशान होने की बात कही और मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।


नवंबर 2025 में हुई थी शादी

राबिया के भाई इशाद पुत्र यूसुफ खान निवासी अजीतमल थाना क्षेत्र, जिला औरैया (उत्तर प्रदेश) ने बताया कि उनकी बहन की शादी 26 नवंबर 2025 को इरफान खान से हुई थी। भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही राबिया को दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाता था। उसने यह भी बताया कि घटना से पहले राबिया ने अपने मोबाइल से पति की किसी अन्य युवती के साथ फोटो भेजी थी।

राबिया ने कथित तौर पर पति के उस युवती से प्रेम संबंध होने की बात कही थी। मायके पक्ष ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। महिला की मौत के कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

हमारी बेटी के शरीर पर चोट के निशान हैं। हमें आशंका है कि उसके साथ मारपीट की गई और फिर उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया गया। शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किए जाने की बात भी सामने आई है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। - इशाद खान, मृतका का भाई

अटेर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकार आत्महत्या की है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद और स्थिति स्पष्ट होगी। साथ ही मायके पक्ष के भी बयान लिए जाएंगे। - रविंद्र वास्कले, एसडीओपी अटेर