भिंड: दीपावली पर बेचने के लिए बनाई जा रही थीं पोटास कार्बाइड गन, वेल्डिंग दुकान से 7 जब्त
पुलिस को मौके से गन बनाने में इस्तेमाल होने वाला हथौड़ा, वेल्डिंग की 5 छड़ें और एक वेल्डिंग मशीन भी मिली है।
Publish Date: Sun, 25 Oct 2026 04:30:22 PM (IST)Updated Date: Sun, 25 Oct 2026 04:30:49 PM (IST)
HighLights
- माधौगंज हाट चौक के पास थी दुकान
- बिना लाइसेंस के बनाई जा रही थीं गन
- कलेक्टर के प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। दीपावली पर बिक्री करने के लिए वेल्डिंग की दुकान में पोटास कार्बाइड गन बना रहे एक युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है।
पुलिस ने माधौगंज हाट चौक के पास स्थित दुकान से लोहे के पाइपों से बनी 7 पोटास कार्बाइड गन जब्त की हैं। मौके से गन बनाने में इस्तेमाल होने वाला हथौड़ा, वेल्डिंग की 5 छड़ें और एक वेल्डिंग मशीन भी मिली है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के पास गन बनाने और बेचने का लाइसेंस नहीं था। कलेक्टर पवन कुमार जैन ने 24 अक्टूबर को जारी प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया था।
खबर अपडेट होगी...