• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

शनिश्चरा अमावस्या मेले पर रेलवे की खास व्यवस्था, 9 से 11 अक्टूबर तक कई ट्रेनों को 2 मिनट का अस्थायी ठहराव

शनिचरी अमावस्या मेले में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 9 से 11 अक्टूबर तक शनिश्चरा स्टेशन पर कई ट्रेनों का दो मिनट अस्थायी ठहराव दिया।

By Shivam PandeyEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 03:05:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 03:05:12 PM (IST)
शनिश्चरा अमावस्या मेले पर रेलवे की खास व्यवस्था, 9 से 11 अक्टूबर तक कई ट्रेनों को 2 मिनट का अस्थायी ठहराव
शनिश्चरा अमावस्या मेले पर रेलवे की खास व्यवस्था। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. शनिचरी अमावस्या मेले को लेकर रेलवे ने विशेष व्यवस्था की।
  2. नौ से 11 अक्टूबर तक ट्रेनों का ठहराव होगा।
  3. प्रमुख ट्रेनों को शनिश्चरा स्टेशन पर दो मिनट रुकना होगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड: शनिश्चरा स्टेशन पर आयोजित होने वाले शनिचरी अमावस्या मेले में यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। यात्रियों की सुविधा के लिए 9 से 11 अक्टूबर तक तीन दिनों की अवधि में कई प्रमुख ट्रेनों को शनिश्चरा स्टेशन पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है।

झांसी-इटावा एक्सप्रेस का ठहराव

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 11903 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-इटावा दैनिक एक्सप्रेस शाम 7.16 बजे शनिश्चरा पहुंचेगी और 7.18 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 11904 इटावा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी दैनिक एक्सप्रेस सुबह 6.56 बजे पहुंचेगी और 6.58 बजे प्रस्थान करेगी।


सूबेदारगंज-इंदौर और अन्य ट्रेनें

इसी तरह द्वि-साप्ताहिक ट्रेन संख्या 04169 सूबेदारगंज-इंदौर दोपहर 1.23 से 1.25 बजे तक तथा ट्रेन संख्या 04170 इंदौर-सूबेदारगंज सुबह 11.25 से 11.27 बजे तक शनिश्चरा स्टेशन पर रुकेगी। साप्ताहिक ट्रेन संख्या 04113 प्रयागराज जंक्शन-श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुब्बल्ली जंक्शन दोपहर 1.34 बजे पहुंचेगी और 1.36 बजे रवाना होगी।

हेल्पलाइन नंबर से लें जानकारी

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी रेलवे के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा एनटीइएस के माध्यम से प्राप्त करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- किसान की आय, फसल और पानी के हिसाब से तैयार होगी खाद, ग्वालियर कृषि विश्वविद्यालय बना रहा नया मॉडल