• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड: घर के अंदर कुंदे से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव, सुबह मां ने देखा तो उड़े होश; परिवार में कोहराम

सुबह करीब 5.30 बजे मां छोटी देवी सोकर उठीं और बेटे को आवाज दी, लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने चौखट की ओर से देखा तो बेटा फ...और पढ़ें

By Manoj ShrivastavaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 03:58:31 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 03:58:59 PM (IST)
भिंड: घर के अंदर कुंदे से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव, सुबह मां ने देखा तो उड़े होश; परिवार में कोहराम
मृतक योगेश बघेल का फाइल फोटो।

HighLights

  1. फूफ थाना क्षेत्र के गजना का पुरा गांव की घटना
  2. शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात लगाई फांसी
  3. आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। फूफ थाना अंतर्गत गजना का पुरा गांव में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 20 वर्षीय योगेश पुत्र रामवीर बघेल ने घर के अंदर कमरे में छत के कुंदे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई।

शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे मां छोटी देवी सोकर उठीं और बेटे को आवाज दी, लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उन्होंने चौखट की ओर से देखा तो बेटा फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। स्वजनों ने तत्काल फूफ थाना पुलिस को सूचना दी।


पुलिस ने शव को फंदे से उतराया और पीएम के लिए भेजा

जानकारी मिलने पर पुलिस सुबह करीब 7 बजे गांव में युवक के घर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की गई।

घटना के समय पिता थे खेत पर

बताया गया है कि घटना के समय युवक के पिता खेत पर काम कर रहे थे। युवक तीन भाइयों में छोटा था। उसके दो भाई बाहर नौकरी करते हैं, जबकि वह गांव में ही रहकर परिवार के साथ रहता था। फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में आवश्यक जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। - छत्रपाल सिंह तोमर, टीआई थाना फूफ, जिला भिंड