• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड: क्वारी नदी में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहे 3 युवक, SDRF की टीम तलाश में जुटी

हादसा शाम करीब 4 बजे क्वारी नदी के पुल के नीचे विसर्जन के दौरान हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने युवकों को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

By Manoj ShrivastavaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 06:35:28 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 06:36:48 PM (IST)
भिंड: क्वारी नदी में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहे 3 युवक, SDRF की टीम तलाश में जुटी

HighLights

  1. कनावर गांव में हड़कंप
  2. तेज बहाव में बहे तीन युवक
  3. अंधेरे के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि,भिंड। ऊमरी थाना अंतर्गत कनावर गांव में शुक्रवार शाम गणेश विसर्जन के दौरान क्वारी नदी में तीन युवकों के डूबने से हड़कंप मच गया। हादसा शाम करीब 4 बजे क्वारी नदी के पुल के नीचे विसर्जन के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि नदी में तेज बहाव के कारण युवक पानी में बह गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवकों को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

मौके पर मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार नदी में डूबने वालों में 16 वर्षीय विष्णु पुत्र नरसिंह निवासी चरी कनावर, 18 वर्षीय मदन पुत्र जयचंद्र निवासी कोट और 17 वर्षीय अभिजीत पुत्र अर्जुन सिंह शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी घाट पर पहुंच गए। बताया जाता है, कि गणेशजी स्थापना विष्णु ने अपने घर पर की थी। शुक्रवार को वह दोस्तों और स्वजनों के साथ क्वारी नदी में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए गया था। बीच नदी में जाने से तीनों लोग बह गए।


ड्यूटी छोड़कर मौके पर पहुंचे टीआई

हादसे के समय ऊमरी थाना टीआई बृजेंद्र सिंह सेंगर पांडरी बाबा मंदिर के पास ड्यूटी पर थे। घटना की सूचना मिलते ही वे पुलिस बल के साथ तत्काल कनावर स्थित क्वारी नदी के घाट पर पहुंचे। पुलिस ने युवकों की तलाश के लिए एसडीईआरएफ टीम को सूचना दी।

देर शाम पहुंची रेस्क्यू टीम

पुलिस और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर भी नदी में युवकों की तलाश शुरू की। ग्रामीण गोताखोरों की मदद ली गई, लेकिन नदी के तेज बहाव और गहराई के कारण डूबे युवकों का पता नहीं चल सका। देर शाम एसडीईआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में भी चुनौती सामने आई।

गणेश विसर्जन के दौरान क्वारी नदी में तीन युवकों के डूबने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। नदी में डूबे युवकों की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। -बृजेंद्र सिंह सेंगर, टीआई, ऊमरी थाना