• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड-ग्वालियर हाईवे पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, भात मांगने जा रही 9 महिलाएं हुईं घायल

पुलिस ने थाना मोबाइल वाहन से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया।

By Manoj ShrivastavaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 01:36:11 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 01:37:02 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भिंड-ग्वालियर हाईवे पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, भात मांगने जा रही 9 महिलाएं हुईं घायल
जिला अस्पताल में उपचार कराते घायल। नईदुनिया

HighLights

  1. नाका टूटने से हुआ सड़क हादसा
  2. पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
  3. मेहगांव से भिंड आ रहा था परिवार

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। भिंड-ग्वालियर हाईवे पर बरोही थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली का नाका ṁ(हिच पिन) टूटने से ट्रॉली पलट गई। हादसे में उसमें सवार नौ महिलाएं घायल हो गईं। सभी महिलाएं मेहगांव से भिंड में एक पारिवारिक शादी के लिए भात मांगने आ रही थीं।

पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और थाना मोबाइल वाहन से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया।

भात मांगने जा रहा था परिहवार

जानकारी के अनुसार मेहगांव निवासी महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर भात मांगने के लिए भिंड आ रही थीं। परिवार में शादी की तैयारी के तहत भात मांगने की रस्म पूरी की जानी थी। इसी दौरान बरोही थाना क्षेत्र में थाने से करीब 400 मीटर की दूरी पर अचानक ट्रॉली का नाका (हिच पिन) टूट गया। इससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रॉली में सवार महिलाएं उसके नीचे दबकर घायल हो गईं।


naidunia_image

महिला के सर में गंभीर चोट लगी है। नईदुनिया

हादसे में यह लोग हुए घायल

हादसे में 40 वर्षीय रीना देवी पत्नी राजीव सिंह, 46 वर्षीय मंजू देवी पत्नी अशर्फीलाल जाटव, 50 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी श्रीपाल जाटव निवासी अकलोनी, 50 वर्षीय मिथिलेश पत्नी राकेश सिंह निवासी हिंडोलिया, 40 वर्षीय माया देवी पत्नी छविराम जाटव निवासी गल्ला मंडी मेहगांव, 38 वर्षीय ममता देवी पत्नी नरेश जाटव, 35 वर्षीय ममता देवी पत्नी सुंदर खन्ना, 37 वर्षीय शिमला देवी पत्नी सुनील जाटव और 35 वर्षीय पिंकी देवी पत्नी बृजेश जाटव निवासी मेहगांव घायल हुई हैं। पुलिस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी का उपचार जारी है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली का नाका टूटने से ट्राली पलट गई थी। उसमें सवार नौ महिलाएं घायल हुई हैं। पुलिस मोबाइल वाहन से सभी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। - अतुल सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी बरोही

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।