भिंड-इटावा हाईवे पर हादसा... लोडिंग वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत; 1 गंभीर
सूचना मिलने पर बरोही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया।
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 11:12:04 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 11:13:01 AM (IST)
जिला अस्पताल में भर्ती घायल। नईदुनियाHighLights
- ग्वालियर से इटावा लौटते समय हादसा
- जितेंद्र और प्रमोद की मौत, योगेश रेफर
- बरोही थाना पुलिस कर रही वाहन की तलाश
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। ग्वालियर-इटावा नेशनल हाईवे-719 पर बरोही थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलती ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची
सूचना मिलने पर बरोही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
गृह जिले इटावा लौट रहे थे बाइक सवार
पुलिस के अनुसार बाइक सवार 38 वर्षीय जितेंद्र शाक्य पुत्र फूल सिंह शाक्य उम्र 38 निवासी करी की पुलिया जिला इटावा उप्र, 45 वर्षीय प्रमोद शाक्य रामनारायण शाक्य निवासी विष्णुपुर जिला इटावा उप्र और 35 वर्षीय योगेश बंजारा पुत्र परीक्षत बंजारा निवासी बंजारे का डेरा जिला इटावा ग्वालियर से अपने गृह जिले इटावा (उत्तरप्रदेश) लौट रहे थे। इसी दौरान बरोही क्षेत्र में पीछे से आए लोडिंग वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
लोगों की हो गई भीड़ जमा
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद जितेंद्र शाक्य और प्रमोद शाक्य को मृत घोषित कर दिया। जबकि योगेश बंजारा गंभीर रूप से घायल है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ग्वालियर रेफर कर दियाा है। पुलिस के मुताबिक मृतकों के स्वजन को सूचना देने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और टक्कर मारने वाले वाहन के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
हाईवे पर लोडिंग वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी थी। तीन घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीसरे घायल को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। - अतुल भदौरिया, थाना प्रभारी, बरोही