• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड में दो को सांप ने डसा: घर में काम कर रही महिला की मौत, खेत में चारा काट रही महिला गंभीर

भिंड समाचार: सर्पदंश के बाद स्वजन महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने महिला की जांच की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

By Manoj ShrivastavaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 28 Aug 2026 05:05:56 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Aug 2026 05:07:11 PM (IST)
भिंड में दो को सांप ने डसा: घर में काम कर रही महिला की मौत, खेत में चारा काट रही महिला गंभीर

HighLights

  1. खेत में चारा काटते समय हादसा
  2. घर के अंदर सर्पदंश से महिला की मौत
  3. अस्पताल में हड़कंप व पुलिस कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। जिले में शुक्रवार को दो महिलाएं सर्पदंश की शिकार हो गई हैं। घर में काम कर रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि खेत में चारा काट रही महिला का सांप ने डस लिया। जिनकी हालत गंभीर है और ग्वालियर रेफर किया है।

देहात थाना अंतर्गत सिद्ध बाबा का पुरा बबेड़ी में घर में काम कर रही 55 वर्षीय महिला को सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई। स्वजन उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।


घर में काम कर रही नारायणी को सांप ने पैर में डसा

जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय नारायणी देवी बघेल पत्नी कोकसिंह बघेल निवासी सिद्ध बाबा का पुरा बबेड़ी अपने घर में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक सांप ने उनके पैर में डस लिया। सांप के डसने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। फरियादी जगमोहन पुत्र बहादुर सिंह बघेल निवासी सिद्ध बाबा का पुरा ने बताया कि नारायणी देवी उनकी चाची थीं। वह घर में काम कर रही थीं, तभी सांप ने उनके पैर में डस लिया।

डॉक्टर नहीं बचा सके

सर्पदंश के बाद स्वजन महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने महिला की जांच की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

खेत पर चारा काट रही महिला को सांप से डसा, प्राथमिक उपाचार के बाद ग्वालियर रेफर

भारौली थाना क्षेत्र के नंदरौली गांव में शुक्रवार दोपहर खेत पर चारा काटते समय एक महिला को सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया।

हाथ की अंगुली में सांप ने डसा

जानकारी के अनुसार नंदरौली निवासी 34 वर्षीय सगुना पत्नी स्वर्गीय छुटंगी कुशवाह शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे खेत पर चारा लेने गई थीं। वह खेत में चारा काट रही थीं। इसी दौरान अचानक सांप ने उनके हाथ की अंगुली में डस लिया। सांप के डसने के बाद महिला ने घटना की जानकारी स्वजनों को दी। महिला के पिता लक्ष्मण सिंह कुशवाह को घटना की जानकारी मिली तो वह तत्काल सगुना को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला की जांच कर प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में काम करते समय सांप और जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है। ऐसे में ग्रामीणों ने खेतों में सावधानी बरतने की अपील की है।