• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड: ATM में प्लेट लगाकर ठगी करने वाला UP का गिरोह पकड़ा, 3 गिरफ्तार, 94 कार्ड जब्त

आरोपी एटीएम में प्लेट ऐसे लगाते थे कि ग्राहकों द्वारा रुपये निकालने पर नोट उसी में फंस जाते थे और बाद में वह प्लेट हटाकर रुपये निकाल लेते थे।

By Manoj ShrivastavaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 07:27:16 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 07:29:24 PM (IST)
भिंड: ATM में प्लेट लगाकर ठगी करने वाला UP का गिरोह पकड़ा, 3 गिरफ्तार, 94 कार्ड जब्त
मेहगांव थाने में गिरोह का पर्दाफाश करते एसडीओपी संजय कोच्छा और टीआई रविंद्र शर्मा

HighLights

  1. गूगल मैप से खोजते थे एसबीआई के एटीएम
  2. एल्युमिनियम प्लेट से रोकते थे कैश निकासी
  3. नोएडा, आगरा, ग्वालियर होते हुए पहुंचे थे मेहगांव

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। एटीएम में एल्युमिनियम प्लेट फंसाकर ग्राहकों के रुपये निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को भिंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एटीएम में प्लेट ऐसे लगाते थे कि ग्राहकों द्वारा रुपये निकालने पर नोट उसी में फंस जाते थे और बाद में वह प्लेट हटाकर रुपये निकाल लेते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 94 एटीएम कार्ड, दो कैंची, काले टेप के तीन रोल, फेवीक्विक, चार मोबाइल और एक कार भी जब्त की है।

पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात कबूल ली

29 सितंबर को भिंड-ग्वालियर हाईवे पर गोरमी तिराहे पर स्थित एसबीआई के एटीएम से एक ग्राहक ने 10 हजार रुपये निकालने का प्रयास किया लेकिन रुपये नहीं निकले। इसी तरह की घटना एक अन्य ग्राहक के साथ भी हुई। एक अक्टूबर को मेहगांव थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई। दो अक्टूबर को पुलिस ने गोरमी तिराहे से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात कबूल ली।


आरोपी 2018 से कर रहे थे ऐसी वारदातें

आरोपियों की पहचान 30 वर्षीय सत्यार्थ मिश्रा निवासी वजीरगंज अयोध्या, 26 वर्षीय सत्यम सिंह परिहार निवासी केडीए कालोनी, यशोदानगर कानपुर और 28 वर्षीय अभिजीत सिंह निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है। पूछताछ में यह भी समाने आया कि आरोपी 2018 से ऐसी वारदातें कर रहे थे। वे गूगल मैप के जरिये एसबीआई के एटीएम तलाशते थे, ताकि नोट डिस्पैच होने वाली जगह पर एल्युमिनियम प्लेट लगा सकें।

24 सितंबर को आरोपित नोएडा से आगरा, मुरैना और ग्वालियर होते हुए मेहगांव पहुंचे थे। वे वर्ष 2019 में देहरादून और 2020 में रुद्रपुर में ऐसी ही वारदात करने पर गिरफ्तार हुए थे।