• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड में चेकिंग के दौरान लग्जरी वाहनों पर कार्रवाई: ड्राइवरों ने दिखाई नेतागिरी तो मजिस्ट्रेट ने ठोका 6-6 हजार का जुर्माना, वसूले 50 हजार

चेकिंग के दौरान कई वाहन चालकों के दस्तावेज और यातायात नियमों के पालन की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर चालान बनाए गए।

By Manoj ShrivastavaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 05:45:26 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 05:57:18 PM (IST)
भिंड में चेकिंग के दौरान लग्जरी वाहनों पर कार्रवाई: ड्राइवरों ने दिखाई नेतागिरी तो मजिस्ट्रेट ने ठोका 6-6 हजार का जुर्माना, वसूले 50 हजार
कनाथर रोड पर वाहन चेकिंग करती न्यायाधीश सृष्टि दुबे व पुलिस अधिकारी। नईदुनिया

HighLights

  1. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मेहगांव और बरासों-कनाथर प्वाइंट पर चेकिंग
  2. 65 वाहनों के चालान काटकर 50 हजार रुपये की वसूली
  3. रुतबा दिखाने पर भी नियमों के तहत हुई सख्त कार्रवाई

नईदुनिया न्यूज, भिंड (मेहगांव)। जिले के मेहगांव में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए शनिवार को मेहगांव थाना क्षेत्र और बरासों-कनाथर प्वाइंट पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस और न्यायालयीन स्टाफ ने वाहनों को रोककर दस्तावेज सहित अन्य जरूरी नियमों की जांच की। कार्रवाई के दौरान स्कॉर्पियो सहित कुछ लग्जरी वाहनों को भी रोका गया।

वाहन चालकों ने कार्रवाई से बचने के लिए कथित तौर पर नेतागिरी दिखाने का प्रयास किया, लेकिन मजिस्ट्रेट ने नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए दो मामले में 6-6 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

अभियान में 65 चालान कर करीब 50 हजार रुपये वसूले

चेकिंग के दौरान कई वाहन चालकों के दस्तावेज और यातायात नियमों के पालन की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर चालान बनाए गए। पूरे अभियान में कुल 65 चालान किए गए और करीब 50 हजार रुपए की राशि वसूल किए जाने की जानकारी दी गई है।


कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई। बता दें, कि बरासों-कनाथर प्वाइंट पर जेएमएफसी सृष्टि दुबे की मौजूदगी में चेकिंग की गई। मजिस्ट्रेट ने स्वयं स्कार्पियो और अन्य लग्जरी वाहनों को रुकवाकर उनकी जांच की। इसी दौरान कुछ वाहन चालक कार्रवाई को लेकर प्रभाव दिखाने लगे।

पुलिस के अनुसार उनके द्वारा नेतागिरी किए जाने पर भी मजिस्ट्रेट ने नियमों के तहत कार्रवाई की। अभियान में न्यायालयीन स्टाफ से कृष्णपाल रावत स्टेनो, सुबीर जोशी रीडर ग्रेड-1, एसके शुक्ला रीडर, अजय यादव डीडब्ल्यू और रामसिंह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस की ओर से मेहगांव थाना से एसआइ मनोज रावत, बरासों थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह, योगेश गुर्जर और एएसआई संतोष भदौरिया सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। सभी वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है। - मनोज रावत, एसआई, थाना मेहगांव।